एशिया के सबसे बड़े सीमेंट हब रीवा डिवीजन के चित्रकूट में मिलावटी सीमेंट का धंधा खुलेआम चल रहा है। स्टेट हाइवे नागौद-कालिंजर मार्ग के किनारे लगभग एक दर्जन अवैध सीमेंट ठिकाने सिंडिकेट की तरह संचालित हैं। यहां हर ब्रांड की सीमेंट की खाली और भरी बोरियां, पैकिंग मशीनें और मिलावटी सीमेंट तैयार करने का पूरा ठिकाना मौजूद है। चित्रकूट के बरौंधा थाना क्षेत्र के नागौद-कालिंजर मार्ग पर कठवरिया घाटी में लगभग 2 किलोमीटर के दायरे में रोड किनारे ढाबा नुमा झोपड़ियों की आड़ में यह अवैध कारोबार चल रहा है।
मैहर और सतना की सीमेंट फैक्ट्रियों से लूज सीमेंट लेकर यूपी की ओर जाने वाले कैप्सूल वाहनों के ड्राइवर इन अवैध सीमेंट विक्रेताओं को 200 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से लूज सीमेंट बेचते हैं। इसके बाद इसमें राखड़ मिलाकर एक बोरी सीमेंट को दो बोरी में तब्दील कर दिया जाता है। मिलावटी सीमेंट तैयार करने के बाद इसे अलग-अलग ब्रांड की बोरियों में भरकर मशीन से हू-ब-हू कंपनी की तरह पैक कर दिया जाता है। इस नकली सीमेंट को कस्बाई बिल्डिंग मटेरियल की दुकानों में बाजार भाव से 50 से 75 रुपये सस्ते दामों पर बेचा जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मिलावटी सीमेंट का इस्तेमाल पंचायतों में होने वाले सरकारी निर्माण कार्यों तक में किया जा रहा है। इतने बड़े पैमाने पर चल रहे इस गोरखधंधे के खिलाफ कोई भी सामने नहीं आ रहा है। स्थानीय लोग भी इस मामले में खुलकर बोलने से कतरा रहे हैं, क्योंकि इस कारोबार को अंजाम देने वाले लोग दबंग किस्म के हैं। वहीं, जिम्मेदार अधिकारी भी इस मामले पर बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।
यह स्थिति न केवल सरकारी राजस्व के लिए नुकसानदेह है, बल्कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रही है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस मिलावटी सीमेंट के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगा?
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...