रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में ‘तरंग 2.0 – शक्ति का गुलाल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नारी शक्ति पर केंद्रित काव्य पाठ और प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ।
महिलाओं की सफलता में पुरुषों की अहम भूमिका: डॉ. राजेंद्र मोहंती
जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मोहंती ने कहा कि यह दिन महिलाओं के सम्मान और योगदान को रेखांकित करने का अवसर है। “शक्ति का गुलाल” कार्यक्रम समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का जरिया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और वे अपनी मेहनत से नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के आगे बढ़ने में पुरुषों की भूमिका भी अहम है, क्योंकि दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। समाज के विकास के लिए जरूरी है कि महिलाएं और पुरुष साथ मिलकर काम करें और एक-दूसरे का सहयोग करें। जब महिलाओं को समान अवसर और अधिकार मिलते हैं, तो पूरा समाज समृद्ध होता है।
होली मिलन का आयोजन, पानी बचाने का संदेश
कार्यक्रम के दौरान होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर और सूखी होली खेलकर जल संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन जनसंचार विभाग की छात्राओं मुस्कान भारती और ख्याति मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जनसंचार विभाग के शिक्षक डॉ. नीलेश साहू, गुलशन वर्मा, समाज कार्य विभाग के अभिषेक गोस्वामी, भाषा विभाग की स्नेहा पांडेय, शोधार्थी गायत्री सिंह, विनोद सावंत और चंद्रेश चौधरी समेत कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...