रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते दो महीनों में बड़ी कार्रवाई की गई है।
अप्रैल और मई 2026 के दौरान कुल 1,747 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 6 करोड़ 49 लाख 50 हजार 903 रुपये से अधिक की दण्डात्मक राशि वसूली गई। इस अभियान के तहत सबसे अधिक 1,487 मामले अवैध परिवहन, 231 मामले अवैध उत्खनन और 29 मामले अवैध भंडारण के सामने आए हैं। इससे स्पष्ट है कि सरकार खनिजों की पूरी सप्लाई चेन पर कड़ी निगरानी रख रही है।
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो अवैध उत्खनन के मामलों में बलौदाबाजार-भाटापारा शीर्ष पर रहा, जहां 44 प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं अवैध परिवहन के मामलों में रायपुर सबसे आगे रहा, जहां 173 केस दर्ज हुए। इसके अलावा जांजगीर-चांपा, बिलासपुर और धमतरी में भी बड़ी संख्या में मामले सामने आए हैं।
अवैध भंडारण के मामलों में भी रायपुर जिला सबसे आगे रहा, जहां 8 प्रकरण दर्ज किए गए। दंतेवाड़ा, कांकेर और बिलासपुर में भी इस तरह की गतिविधियां पकड़ी गईं।
दण्डात्मक वसूली की बात करें तो अवैध उत्खनन में सबसे अधिक 55.32 लाख रुपये दंतेवाड़ा से वसूले गए। अवैध परिवहन में 54.69 लाख रुपये रायपुर से वसूले गए, जबकि भंडारण के मामलों में भी रायपुर ने ही शीर्ष स्थान हासिल किया।
सरकार ने अवैध खनन पर लगाम कसने के लिए नियमों को और सख्त कर दिया है। अब किसी भी मामले में न्यूनतम 25 हजार रुपये से कम का जुर्माना नहीं होगा। अवैध परिवहन पर प्रति टन 2 हजार रुपये के साथ खनिज का पूरा मूल्य भी वसूला जाएगा। इसके अलावा जब्त वाहनों को छोड़ने के लिए 50 हजार से 3 लाख रुपये तक की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी।
मुख्यमंत्री का स्पष्ट कहना है कि राज्य के खनिज संसाधनों की लूट किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की इस सख्ती से खनिज माफियाओं पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...