भारतीय क्रिकेट टीम ने कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार, 9 मार्च 2025 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर यह शानदार जीत हासिल की। यह भारत का तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब है, जो किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक बार जीता गया रिकॉर्ड है। इस जीत के बाद रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कहा कि वह इस प्रारूप को अलविदा नहीं कह रहे हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की 76 रनों की शानदार पारी की बदौलत लक्ष्य को 4 विकेट से हासिल कर लिया। रोहित ने 83 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के लगाए और मैन ऑफ द मैच का अवार्ड अपने नाम किया। यह जीत भारत की लगातार दूसरी आईसीसी ट्रॉफी है, इससे पहले 2024 में टी20 विश्व कप भी रोहित की कप्तानी में बारबाडोस में जीता गया था।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने संन्यास की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, “मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैं वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहा हूं। यह बात इसलिए कह रहा हूं ताकि भविष्य में कोई अफवाह न फैले। जैसा चल रहा है, वैसा ही चलेगा।” 37 साल के इस दिग्गज बल्लेबाज ने यह भी संकेत दिया कि वह 2027 वनडे विश्व कप तक खेल सकते हैं। उनके बचपन के कोच दिनेश लाड ने भी एक चैनल को बताया कि रोहित अभी कई साल तक क्रिकेट खेल सकते हैं।
इस जीत के साथ रोहित शर्मा भारत के सबसे सफल कप्तानों की सूची में एमएस धोनी के बाद दूसरे नंबर पर आ गए हैं। धोनी ने भारत को 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी, जबकि रोहित अब तक टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत चुके हैं। उनसे पीछे सौरव गांगुली (2002 चैंपियंस ट्रॉफी) और कपिल देव (1983 विश्व कप) हैं। अगर आगे रोहित शर्मा ODI वर्ल्ड कप खेलते हुए और ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब हो जाते है तो वे धोनी के बाद दूसरे ऐसे कप्तान बन जायेंगे जिन्होंने सभी ICC ट्रॉफी जीती हो।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
July 31, 2026 /
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...