Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस के कामों को प्राथमिकता दें और इधर-उधर के कामों में ना लगे। आपका कोई मित्र आपका शत्रु बन सकता है। आपके परिवार में लोग आपके कामों में पूरा साथ देंगे। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं। संतान को नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। जो लोग राजनीति में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा सावधान रहना होगा।
वृषभ राशि : आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आय बेहतर रहेगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप गले शिकवे न उखाड़े। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देंगे। वरिष्ठ सदस्यों से आप काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको कोई सरकारी काम मिलने से खुशी होगी। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपने पिताजी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर निपटाना बेहतर रहेगा। आपका कोई काम समय से पूरा न होने से आपको निराशा होगी।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। आपने यदि पहले कोई निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपका जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। आपको अकस्मात कोई खर्च आने से किसी से धन उधार लेना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप मेल-मिलाप करने जा सकते है। आप किसी को कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप दूसरों के मामले में बेवजह ना बोले। आपके बॉस को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपका अटका हुआ धन आपको मिल सकता है, लेकिन बिजनेस में आपको किसी डील को फाइनल करने के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी और परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में यदि कामों में नवीनता ला सके, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको राजनीति में कोई बड़ा पद मिलने से खुशी होगी, लेकिन आपके कुछ गुप्त शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती है। आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को मदद की आवश्यकता होगी, तो आप उसके लिए भी आगे आएंगे।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए तनाव से राहत दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि आपको नौकरी में मन मुताबिक काम मिल सकता है। आपका किसी नये घर की खरीदारी का सपना भी पूरा होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपके कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आप किसी की यात्रा पर जाने की तैयारी भी कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में कोई बदलाव सोच समझकर करें। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे नजर आएंगे। जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत है, उन्हें कोई अच्छी सफलता मिलेगी। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपने यदि किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देंगी। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी संतान को कोई पुरस्कार मिल सकता है।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। बड़े ऑर्डर मिलेंगे और आप अपने व्यवसाय की योजनाओं को लेकर कोई पार्टनरशिप भी कर सकते हैं। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से आप मनचाहे खर्च भी कर सकेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके वैवाहिक जीवन में भी खुशियां भरपूर रहेंगी।  आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नए पद की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको कोई नया पद मिलने से खुशी होगी। आपकी दी गई सलाह परिवार के सदस्यों के खूब काम आएगी। आप अपने घर व बाहर के कामों में तालमेल बनाकर चलेंगे, जिससे आपको मन में भी खुशियां रहेंगी। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है।
मीन राशि : आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उनको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी होगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई आज खास जानकारी मिल सकती है। आपको बिजनेस में चल रही समस्याओं से भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *