Google Analytics Meta Pixel ट्रक से टकराया टैंकर:ड्राइवर केबिन में ही फंसा रहा और भीड़ बनाती रही वीडियो, 5 घंटे बाद निकाला गया बाहर - Ekhabri.com

ट्रक से टकराया टैंकर:ड्राइवर केबिन में ही फंसा रहा और भीड़ बनाती रही वीडियो, 5 घंटे बाद निकाला गया बाहर

रायपुर। रायपुर के छेरीखेड़ी इलाके में शनिवार की सुबह एक हादसा हो गया। लिक्विड गैस लेकर जा रहे एक टैंकर ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया। टैंकर के सामने का हिस्सा पिचक गया। जोरदार टक्कर की वजह से केबिन अंदर की तरफ धंस गया जिससे ड्राइवर केबिन के अंदर ही फंस गया। इस दौरान भीड़ उसकी मदद के बजाए वीडियो बनाने में व्यस्त दिखी। हादसे में ड्राइवर के कमर का निचला हिस्सा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट से लेकर 6 बजे के बीच का बताया जा रहा है। लगभग 5 घंटे बाद ड्राइवर को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर की ओर से मंदिर हसौद की तरफ जा रहा गैस टैंकर ट्रक से टकराया। ट्रक डीजल खत्म होने की वजह से सड़क पर खड़ा था। अपनी पूरी रफ्तार में आ रहे टैंकर चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और टक्कर हो गई। हादसे के बाद कुछ राहगीर और आस-पास के लोग भी पहुंचे। केबिन इस कदर क्षतिग्रस्त हुआ था कि ड्राइवर को किस तरह बाहर निकाला जाए यह लोगों की समझ नहीं आया। सूचना मिलने पर मंदिर हसौद थाने की टीम घटनास्थल पर पहुंची। ड्राइवर को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, मगर ट्रक में टैंकर के सामने का हिस्सा फंस चुका था। कुछ ही दूरी पर स्थित जिंदल स्टील प्लांट से कटर मंगवाकर केबिन को काटा गया तब ड्राइवर को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने ड्राइवर को अस्पताल भेजा। फिलहाल दोनों वाहनों को सड़क से हटा लिया गया है।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े का खतरा, पर्यटकों को बोर्ड ने किया अलर्ट

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...