Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी सेहत में लापरवाही करना आपको नुकसान देगा। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चले, तो ही बेहतर रहेगा। आप अपनी आय और व्यय का लेखा-जोखा रखे, क्योंकि आपके खर्च बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, इसलिए आप भविष्य को लेकर कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। शेयर मार्केट या सट्टेबाजी में निवेश कर रहे लोग मार्केट की चाल को देखकर निवेश करेंगे, तो उनके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी प्रतियोगिता में जीत मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपनी सेहत में लापरवाही करने के कारण किसी बड़ी समस्या में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी में इंक्रीमेंट भी हो सकता है। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर बेवजह टेंशन नहीं लेनी है। आपके खर्च बढ़ने से आपको समस्या आएगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपने यदि किसी काम को दूसरों के भरोसे छोड़ा, तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपनी घरेलू जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

कर्क राशि : आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई समस्या चली आ रही थी, तो उससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह आपको मिल सकती है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी काम को लेकर आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। आप कोई लेनदेन पूरी लिखा पढ़ी करके करें, नहीं तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। संतान की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी रुके हुए काम को आपको पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आर्थिक तंगी से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों की कमाई में वृद्धि होगी। संतान की सेहत को लेकर आपको कोई टेंशन हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।
तुला राशि : आज के दिन आपकी आय के बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बिना सोचे-समझे किसी योजना में निवेश न करें। पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से कामों को करने में आसानी आएगी और कोई मन मुताबिक काम पूरा हो सकता है। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उभर सकती हैं, जो आपको परेशानी देगी।
वृश्चिक राशि : आज के दिन आपको वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका कोई विरोधी कार्यक्षेत्र में आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में लाभ मिलेगा। आपके घर किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने मित्रों और सगे संबंधियों के कहने में आकर कोई काम ना करें। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में आप सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए किसी बड़े जोखिम को लेने से बचने के लिए रहेगा। पारिवारिक समस्याओं पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोच रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप अपने घर की जरूरतों की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ाने से आपको खुशी होगी।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका कोई काम यदि रुका हुआ था, तो वह पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से भी सावधान रहने की आवश्यकता है।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर कहें। आपने किसी काम को कल पर टाला तो उसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

सिम्स डॉक्टरों ने अन्ननली में फंसा सिक्का निकाल बचाई जान  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर/रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली गई। खेलते समय सिक्का निगल लेने से बालक की अन्ननली (आहार नली) में सिक्का फंस गया...

राम का किरदार निभाना भाग्य की बात है… रणबीर कपूर

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
इस साल की मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्म Ramayana की रिलीज का हर किसी को इंतजार है, इसका दिन जैसे-जैसे करीब आ रही है, ठीक वैसे ही मेकर्स इसकी तैयारियों को लेकर आए दिन कुछ न कुछ साझा कर रहे हैं....

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *