Raipur, 18 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास और नक्सल उन्मूलन पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बस्तर के विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं, उद्योगों और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना शामिल है। प्रधानमंत्री ने इस मास्टर प्लान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और राज्य को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है। सुरक्षा बलों की रणनीति और जनभागीदारी से बस्तर में तेजी से बदलाव हो रहा है। कई नक्सल गढ़ों में विकास की किरण पहुंच चुकी है, जिससे जनता का भरोसा सरकार पर बढ़ा है। बस्तर को औद्योगिक और आर्थिक केंद्र बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को रोजगार और आदिवासी समुदायों को बेहतर जीवन मिलेगा।
नई औद्योगिक नीति से निवेश में उछाल
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य की नई औद्योगिक नीति की जानकारी दी। सिंगल विंडो क्लीयरेंस, टैक्स छूट और अनुकूल नीतियों से बड़ी कंपनियां छत्तीसगढ़ की ओर आकर्षित हो रही हैं। इस नीति से निवेश में तेजी आई है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।
महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास पर फोकस
मुलाकात में मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया। स्वयं सहायता समूहों के जरिए ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास तेज किए गए हैं। बस्तर में लघु वनोपज, जैविक कृषि, हथकरघा और हस्तशिल्प को बढ़ावा देकर महिलाओं को रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। स्टार्टअप्स और छोटे उद्योगों से भी महिलाओं को जोड़ा जा रहा है, जिससे वे आर्थिक प्रगति में योगदान दे रही हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा साझा की। इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ होगा। तैयारियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने राज्य की प्रगति से पीएम को अवगत कराया।
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...