Google Analytics Meta Pixel ब्रिस्बेन चौथा टेस्ट:पुजारा 56 रन बनाकर आउट, पंत से उम्मीद - Ekhabri.com

ब्रिस्बेन चौथा टेस्ट:पुजारा 56 रन बनाकर आउट, पंत से उम्मीद

नई दिल्ली। ब्रिस्बेन में खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 328 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा है। 1-1 से बराबर चल रही सीरीज को जीतने के लिए टीम इंडिया पूरी ताकत लगा रही है। 211 गेंद में 56 रन बनाकर पुजारा पेसर पैट कमिंस का शिकार हुए। गेंद तेजी से अंदर आई। जोरदार अपील पर अंपायर ने अंगुली उठा दी। पुजारा ने रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर्स कॉल। ऑस्ट्रेलिया की मैच में वापसी। मयंक अग्रवाल अब ऋषभ पंत का साथ देने आए हैं।
-शुभमन गिल ने रचा इतिहास
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में चल रहे आखिरी टेस्ट के आखिरी दिन शुभमन गिल का बल्ला खूब चला। 21 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज ने एक बार फिर से यहां शानदार पारी खेली। गिल ने अपनी पारी के दौरान कई उपलब्धियां भी हासिल की। वह अब भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में अर्धशतक बनाने वाले भारत के सबसे युवा ओपनर बन गए। पहले यह रिकॉर्ड महान सुनील गावस्कर के नाम था। लिटिल मास्टर ने 1970-71 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में नाबाद 67 रन बनाए थे, वह उनका डेब्यू टेस्ट था। अब गिल ने अपने तीसरे टेस्ट में 21 साल, 133 दिन की उम्र में यह कारनामा किया।
गिल ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच में नर्वस नाइंटी में आउट होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच की चौथी पारी में अर्धशतक लगाने वाले अब सबसे युवा भारतीय भी हैं, इस मामले में उन्होंने दिलीप वेंगसरकर को पीछे छोड़ दिया।
बता दें कि पहली पारी में मात्र सात रन पर आउट होने वाले गिल ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की खूब धुनाई की। शुभमन भले अपने पहले टेस्ट शतक से चूक गए, लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने 146 गेंदों में 91 रन बनाए। दाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान आठ चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने मिचेल स्टार्क की एक ओवर में लगातार दो चौके और एक छक्का लगाकर 20 रन बटोरे। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभाई।
गिल ने इसी के साथ अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में 50 से अधिक की औसत से 200 रन भी पूरे कर लिए। बात करें सीरीज में उनके प्रदर्शन की तो गिल ने मेलबर्न टेस्ट में 45 और 35* की पारियां खेली। इसके बाद सिडनी टेस्ट में उन्होंने 50 और 31 रन बनाए और अब ब्रिस्बेन में सात और 91 रन लगाते ही महज नौ रन से शतक से चूके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...