रायपुर, 31 मार्च 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) की 15,800 करोड़ रुपये की पहली सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना (2X660 एमडब्ल्यू) का शुभारंभ किया।
यह परियोजना छत्तीसगढ़ को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति होगी और औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।
परियोजना को मिली मंजूरी
- निदेशक मंडल ने 12 फरवरी 2024 को विस्तृत निविदा जारी की।
-
पर्यावरणीय अनुमति 26 मार्च 2025 को मिली।
-
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) को 27 मार्च को कार्यादेश जारी किया गया।
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़
विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ को ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाएगी और अतिरिक्त बिजली उत्पादन के माध्यम से अन्य राज्यों को भी आपूर्ति संभव होगी।
सरकार का विजन
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने इस परियोजना को राज्य के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया है। बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत कर राज्य को ऊर्जा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
(अपडेटेड खबरें और जानकारियों के लिए ekhabri.com पर पढ़ते रहें)










