रायपुर। वनमंत्री अवैध कटाई के लिए लगातार कार्यवाही के निर्देश दे रहे हैं। इसी क्रम में कटघोरा वनमंडल के ग्राम खम्हरिया में अवैध रूप से रखे गए मिश्रित प्रजाति के 129 नग चिरान तथा एक आरा मशीन को जप्त किया गया है। वन विभाग द्वारा वन अपराधों, लकड़ियों के अवैध संग्रहण और परिवहन की रोकथाम के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

वनमंडलाधिकारी कटघोरा वनमंडल प्रेमलता यादव के निर्देश पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर छापा मार कार्रवाई की गई। टीम द्वारा की गई कार्रवाई में ग्राम खम्हरिया के सौखी लाल एवं प्रमोद की बाड़ी से 129 नग मिश्रित प्रजाति के चिरान तथा एक आरा मशीन पाया गया, जिसके वैध दस्तावेज संग्रहणकर्ता के पास नहीं थे। उड़नदस्ता टीम ने वन अपराध प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
More News:
- अब अवैध प्लाटिंग की तो खैर नहीं, मामले में दोषी पाए जाने पर छ.ग. पंचायती राज अधिनियम की धारा 40 के तहत होगी कार्रवाई
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री बघेल ने विधानसभा परिसर में मंत्रियों के लिए नवनिर्मित कक्षों का किया उद्घाटन
- कटघोरा एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर के खिलाफ उनकी पत्नी सुरभि तेंदुलकर ने मारपीट और दहेज मांगने का आरोप लगाया है।
- 01 से 03 जून 2023 तक कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ में होगा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन, महाकाव्य रामायण के अरण्य-कांड पर होगा आधारित नृत्य नाटिका का विषय
- The Kerala Story को लेकर देशभर में चर्चा का माहोल है। लोग इस फिल्म को लेकर तरह तरह का रिएक्शन दे रहे हैं, कुछ फिल्म की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसे देश का बटवारा करने वाली फिल्म बता रहे हैं। इन सब के बीच बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद चर्चा का बाजार और भी गर्म हो गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.










