सलमान खान की ‘सिकंदर’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। 30 मार्च को इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। हालांकि एआर मुरुगादॉस निर्देशित इस फिल्म को उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं मिल पाई है। फिर भी इसने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
‘सिकंदर’ से सलमान खान ने ईद पर कमबैक किया है। हालांकि ये फिल्म ‘भाईजान’ को ईदी नहीं दे पाई। दरअसल फिल्म की एडवांस बुकिंग खास नहीं हुई थी। वहीं रिलीज के बाद इसे क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिक्सड रिव्यू मिला, जिसके चलते फिल्म ओपनिंग डे पर कमाल नहीं कर पाई। अब ‘सिकंदर’ की कमाई के ऑफिशियल डाटा भी आ गए हैं। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक ‘सिकंदर’ की ओपनिंग तो बंपर नहीं हुई फिर भी सलमान खान की इस फिल्म ने अपने नाम एक रिकॉर्ड कर लिया है। दरअसल ये फिल्म साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। बता दें कि साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड छावा के नाम दर्ज है।
वहीं ‘सिकंदर’ से उम्मीद की जा रही थी कि ये विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर छावा के ओपनिंग डे कलेक्शन को मिट्टी में मिला देगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ है। जहां सिकंदर ने पहले दिन 30.06 करोड़ की कमाई की है तो वहीं छावा की पहले दिन की कमाई 33 करोड़ रुपये रही थी। इस लिहाज से साल 2025 में ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड फिलहाल छावा के नाम ही है।
‘सिकंदर’ को संडे की छुट्टी का तो फायदा नहीं मिल पाया है, लेकिन मेकर्स को उम्मीद है कि मंडे को ईद की छुट्टी पर भाईजान को दर्शकों से ईदी जरूर मिलेगी और ‘सिकंदर’ की कमाई में तेजी आएगी। ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन का कहना है कि ईद पर ‘सिकंदर’ 40 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...