सीमेंट सेक्टर में गहरी पैठ जमाने के बाद अब गौतम अडानी की अगुवाई वाला अडानी ग्रुप और कुमार मंगलम बिड़ला का आदित्य बिड़ला ग्रुप तार और केबल सेगमेंट में दमदार एंट्री लेने की तैयारी में हैं। कॉपर और सीमेंट सेक्टर में पहले से ही दोनों में आगे निकलने की होड़ लगी है। अब दोनों ग्रुप तार और केबल सेगमेंट में कदम रखने जा रहे हैं। सीमेंट सेक्टर में कई छोटी-बड़ी कंपनियों को पछाड़ते हुए इन दोनों में कड़ा मुकाबला है और अब बारी केबल और वायर सेगमेंट की है, जिसमें आने वाले समय में काफी ग्रोथ की संभावना है।
देश के वायर और केबल इंडस्ट्री का रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2019 और 2024 में 13 परसेंट के कम्पाउंड एनुअल ग्रोथ के साथ आगे बढ़ा। अब इन दोनों बड़ी कंपनियों के इस सेगमेंट में कदम रखने के साथ इसमें वृद्धि की संभावना और भी कई गुना बढ़ जाएगी। इसका असर शेयर मार्केट में भी देखने को मिलेगा। वायर और केबल सेगमेंट में लिस्टेड कंपनियों के शेयर प्राइस में 19 मार्च के बाद गिरावट आई।
इस सेगमेंट की सबसे बड़ी कंपनी पॉलीकैब इंडिया और केईआई इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत 20 मार्च को 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई। इसी तरह से हैवेल्स के शेयर प्राइस में भी 5 परसेंट तक की गिरावट आई। इसके अगले दिन फिनोलेक्स केबल्स के शेयर भी 4 परसेंट तक गिर गए।
ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने अधिक पूंजी वाले निवेशकों के लिए वायर और केबल सेगमेंट को आदर्श बताते हुए कहा, यह एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां किसी भी कंपनी का वायर में 15 परसेंट से ज्यादा और केबल में 20 परसेंट से ज्यादा हिस्सेदारी नहीं है।
इस इंडस्ट्री में छोटी-बड़ी कंपनियों की संख्या कुल लगभग 400 है और रेवेन्यू 50-400 करोड़ के बीच में है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के मुताबिक, भारत में करीब 80,000 करोड़ रुपये की केबल और वायर इंडस्ट्री (56,000 करोड़ रुपये केबल और 24,000 करोड़ रुपये तार) के पास आकर्षक अवसर हैं।
जेफरीज के एनालिस्ट का मानना है कि इस इंडस्ट्री में ग्रोथ के कई मौके हैं, क्योंकि यह दहाई अंक में बढ़ रहा है और इंडस्ट्री का 30 परसेंट हिस्सा अब भी असंगठित क्षेत्र के पास है। साल 2028-29 में इस इंडस्ट्री का आकार 1,30,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...