Google Analytics Meta Pixel ऐसा मंदिर जहां जमीन पर सोने से माता देती संतान प्राप्ति का वरदान - Ekhabri.com

ऐसा मंदिर जहां जमीन पर सोने से माता देती संतान प्राप्ति का वरदान

हिमाचल के मंडी जिले के सिमस गांव में एक ऐसा रहस्यमयी मंदिर है, जहां संतानदात्री मां सिमसा निसंतान को सन्तान देती है। कहते हैं बैजनाथ से 25 किलोमीटर दूर इस मंदिर में मां सिमसा साक्षात रूप से विराजमान है, जो महिलाओं को सूनी गोद भरने का वर देती हैं। मान्यताओं के अनुसार, अगर कोई महिला मंदिर के फर्श पर भक्तिभाव और दृढ़ विश्वास से सोती है तो माता सिमसा उसके सपने में आकर संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं।

 

 

 

नवरात्र के दिनों में निसंतान महिलाएं मंदिर परिसर के फर्श पर सोती है। मां सिमसा उन्हें संतान का आशीर्वाद देती हैं। संतान की आस लिए सैंकड़ों महिलाएं फर्श पर सोती हैं। धार्मिक मान्यता है कि मां उन्हें स्वप्न में दर्शन देकर यदि फल के रूप में केला, संतरा, सेब और अमरूद दे तो पुत्ररत्न की प्राप्ति होती है, जबकि पुत्री के लिए मिर्च, भिंडी और लौकी आदि फल स्वप्न में आकर देती है।

 

 

 

ऐसा कहा जाता है कि यदि किसी को सन्तान का योग न हो तो उन महिलाओं को सपने में रस्सी, दराती, या लकड़ी की कोई ठोस वस्तु देती है। यह मंदिर संतान दात्री के नाम से भी प्रसिद्ध है। मां यहां पिंडी के रूप में अपने भक्तों को दर्शन देती हैं। मंदिर के पास एक बावड़ी भी है, जहां स्नान करने के बाद ही महिलाएं मंदिर के बरामदे में सोती हैं, ताकि सपने में आकर मां उनको संतान का वर दें। कहते हैं सपने में वर मिल जाने के बाद भी यदि महिला सोई रहे तो उसको चींटियां काटने लगती हैं और शरीर पर लाल निशान पड़ने लगते हैं। फिर उनको जागना ही पड़ता है।

Read Also  सुनीता विलियम्स के बिना धरती पर लौटा स्पेसक्राफ्ट,जानें कहां हुई स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की लैंडिंग

 

 

 

मंदिर के नज़दीक एक चमत्कारी शीला भी मौजूद है। कहते हैं इस शीला को ताकत लगाकर दोनों हाथों से हिलाने पर भी नहीं हिलती है, लेकिन छोटी उंगली से हिलाने पर ये हिलने लगती है। मां के इस चमत्कार से वैज्ञानिक भी हैरान हैं। निःसंतान महिलाएं सन्तान प्राप्ति के लिए मंदिर में दूर-दूर से आती हैं। इस मंदिर की महिमा दिन प्रतिदिन फैल रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *