करवा चौथ के 1 दिन पहले बाजारों में जोरदार रौनक देखने को मिली कोराना काल में भी करवा चौथ का बाजार पूरी तरह सजा हुआ नजर आया सड़कों के किनारे करवा एक और चलनी लेकर बैठे लोगों के पास महिलाओं की भीड़ नजर आई। अपने इस त्यौहार को यादगार बनाने के लिए लोगों ने किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी। कपड़े और फैंसी स्टोर में भी पीछे कुछ दिनों से रौनक लौट आई है। यही कारण है कि खरीदारी से लेकर पार्लर और बाजार में भीड़ देखने को मिली। व्यवसाइयों की माने तो कोरोना से बचाव के लिए सारे उपाए किये जा रहे हैं, जिससे किसी को परेशानी न हो।
मिले कई ऑफर
करवा चौथ को पिछले कुछ सालों से बहुत ही बड़े पैमाने में मनाया जाने लगा है। कुछ लोग इसे सामूहिक रूप से भी करते हैं यही कारण है कि अब इसमें ब्यूटी को लेकर भी लोग कॉन्शस हैं। एक दिन पहले ही पार्लर में महिलाओं की खासी भीड़ देखने को मिली। करवाचौथ के लिए पार्लर वालों ने भी कई तरह के खास ऑफर रखे थे। कुछ में फेशियल के साथ हेयर कट फ्री था तो कुछ ने दूसरे ऑफर दिए।
ब्यूटीशियन महक बताती हैं कि कोरोना काल में कस्टमर की संख्या बहुत कम हो गई थी लेकिन करवा चौथ के 2 दिन पहले से ही महिलाएं बुकिंग के लिए आने लगी है। इसमें से कुछ ऐसी भी हैं जिनका यह पहला करवा चौथ है तो उन्होंने चौथ की पूजा के लिए मेकअप करवाने की भी बुकिंग की है।
हर साल मेहंदी लगाने वालों के पास लोगों की बहुत ज्यादा भीड़ होती थी लेकिन इस बार कोरोना में कारण यहाँ जा कर मेहंदी लगाने वालों की संख्या कम रही। वहीं दूसरी ओर घरों पर जा कर मेहंदी लगाने वालों का काम अच्छा चला।
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...