Google Analytics Meta Pixel केबीसी में 25 लाख जीतने वाले कांस्टेबल चाह रहे थे ग्वालियर तबादला, पत्नी को ही भेज दिया मंदसौर - Ekhabri.com

केबीसी में 25 लाख जीतने वाले कांस्टेबल चाह रहे थे ग्वालियर तबादला, पत्नी को ही भेज दिया मंदसौर

इंदौर/मंदसौर। मैं यहां तू वहां.. जिंदगी है कहां…फिल्म बागबान का यह गाना वैसे तो अभिनेता अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया था। हालांकि यह महज फिल्म थी, लेकिन हकीकत में तीन साल से ऐसी दूरी को जी रहे थे मंदसौर में पदस्थ ट्रैफिक कांस्टेबल विवेक परमार और ग्वालियर में पदस्थ उनकी पत्नी प्रीति। कुछ दिनों पहले कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे विवेक की कहानी जब बिग बी ने सुनीं तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने भी पुलिस और शासन से दोनों पति-पत्नी का एक जगह पर स्थानांतरण करने का आग्रह किया। इस आग्रह का असर मंगलवार को देखने को मिला, जब विवेक की पत्नी का तबादला मंदसौर कर दिया गया। पति-पत्नी साथ तो रहना चाहते हैं, लेकिन विवेक अपना तबादला ग्वालियर चाहते थे लेकिन उनकी जगह पत्नी को ट्रांसफर कर मंदसौर ला दिया गया। उनकी जगह पत्नी के तबादले से विवेक मायूस हैं। क्योंकि ग्वालियर से राजस्थान उनके घर के बीच की दूरी कम हो जाती। तबादले के बाद विवेक ने बताया कि 5 जनवरी को पत्नी को ग्वालियर जबकि मुझे मंदसौर में मिलने के लिए हमारे उच्च अधिकारी ने बुलाया था। उन्होंने जब मुझसे तबादले के बारे में पूछा तो मैंने कहा था कि मेरा तबादला ग्वालियर कर दिया जाए। यही बात पत्नी ने भी ग्वालियर में कही थी। पत्नी के तबादले को लेकर हमने कहा था कि उनका तबादला हम मंदसौर नहीं चाहते हैं। अधिकारियों से मिलने के बाद मुझे पूरी उम्मीद थी कि कुछ दिन में मेरा तबादला ग्वालियर हो जाएगा। पत्नी के तबादले के बाद भी खुशी की जगह मायूस विवेक से जब इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि मेरे परिवार में माता-पिता, दादा और दादी हैं। सभी उम्रदराज हैं। मेरा परिवार धौलपुर राजस्थान में रहता है, जबकि पत्नी मुरैना की रहने वाली है। ग्वालियर से मुरैना 25 किलोमीटर, जबकि धौलपुर 70 से 80 किमी दूर है। ऐसे में जब भी कभी कोई समस्या होती है तो पत्नी ग्वालियर से वहां पहुंच जाती हैं। पत्नी का तबादला मंदसौर होने से हम दोनों ही अपने घर से करीब 600 किमी दूर हो जाएंगे। ऐसे में हमारे लिए समस्या और बढ़ जाएगी।
-ऐसे हुआ था दूर रहने का खुलासा
कौन बनेगा करोड़पति के लिए विवेक परमार ने मई में एप के भागीदारी की थी। रेंडमली सिलेक्ट होने के बाद उनका एक टेस्ट और फिर वीडियो शूट हुआ। वीडियो शूटिंग के दौरान जब टीम मंदसौर पहुंची और विवेक के परिवार के बारे में पूछा तो पता चला कि वे अपनी पत्नी से दूर यहां रह रहे हैं। जबकि दोनों एक ही विभाग में हैं। वे मंदसौर में जबकि बतौर कांस्टेबल प्रीति ग्वालियर के इंद्रगंज थाने में पदस्थ हैं। इसके बाद केबीसी की टीम ग्वालियर पहुंची और प्रीति से बात की। वीडियो जब केसीबी में प्रसारित हुआ तो हॉट सीट पर बैठे विवेक से बिग बी ने पूछा कितने साल से पुलिस में हैं। इस पर विवेक ने कहा कि दोनों साढ़े तीन साल से ड्यूटी पर हैं। इस दूरी को लेकर अमिताभ बच्चन ने कहा था कि एक ही विभाग में हैं दोनों। मिलन करवा दीजिए इनका, क्या जाता है आपका। विवेक ने यहां से 9 सवालों के सही जवाब देकर 25 लाख रुपए की राशि जीती थी। पति-पत्नी के अलग रहने की जानकारी मिलने पर मंदसौर विधायक यशपाल सिसौदिया ने भी सीएम शिवराज सिंह को ट्वीट कर विवेक और उनकी पत्ी को एक साथ पोस्टेड करने की मांग की थी।
मंदसौर में जगह होने पर तबादला
प्रीति के मंदसौर में हुए तबादले के बाद विवेक की नाखुशी को लेकर जब मंदसौर एसपी सिद्धार्थ चौधरी से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्होंने एक जगह पोस्टिंग की मांग की थी। ग्वालियर और इंदौर दोनों ही जगह पर रिक्त स्थान देखा गया। मंदसौर में जगह होने पर शायद उनका तबादला यहां किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...