Google Analytics Meta Pixel फिल्म कजरी “ द बैटल फाॅर फ्रीडम का प्रदर्शन - Ekhabri.com

फिल्म कजरी “ द बैटल फाॅर फ्रीडम का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में उनके ग्राम बगिया स्थित निवास कार्यालय में एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित और निर्देशित लघु फिल्म “कजरी: द बैटल फॉर फ्रीडम” का शानदार प्रीमियर आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनकी पत्नी कौशल्या साय के साथ-साथ बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। यह फिल्म मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एसएसपी शशि मोहन सिंह के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म बेहद शिक्षाप्रद और रोचक है। फिल्म में मानव तस्करी की बारीकियों को दर्शाया गया है, जिससे यह समझने में मदद मिलती है कि तस्कर कैसे काम करते हैं।

 

 

 

उन्होंने कहा कि यह फिल्म निश्चित रूप से लोगों में जागरूकता और सतर्कता बढ़ाएगी, साथ ही व्यावहारिक जीवन में भी उपयोगी साबित होगी। उन्होंने सुझाव दिया कि परिवार और पड़ोसियों को भी अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करने की सलाह दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि इसे सोशल मीडिया के जरिए और ग्रामीण इलाकों में लगातार प्रदर्शित करना चाहिए।

 

 

 

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने फिल्म के बारे में बताया कि यह दर्शाती है कि मानव तस्कर सोशल मीडिया के माध्यम से भोली-भाली लड़कियों को कैसे बहलाते-फुसलाते हैं और उनके जीवन को तबाह करते हैं। साथ ही, यह भी दिखाया गया है कि पुलिस इनका रेस्क्यू कैसे करती है। फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है। यह फिल्म न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम भी साबित हुई है।

 

Read Also  क्षेत्र में भारी बारिश, महानदी उफान पर

 

 

बता दें कि एसएसपी शशि मोहन सिंह एक कुशल कलाकार हैं। इससे पहले भी वे भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उनकी फिल्में “यातना”, “गोमती” और “कोटपा” को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। “कजरी” में शशि मोहन सिंह ने खुद एसपी की भूमिका निभाई है, जबकि छॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री नंदनी सिन्हा डीएसपी की भूमिका में हैं। वरिष्ठ कलाकार शरद श्रीवास्तव, दिव्या नागदेव और उत्कर्ष श्रीवास्तव ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं।

 

 

फिल्म की कहानी शशि मोहन सिंह ने लिखी है, जबकि स्क्रीनप्ले तोरण राजपूत ने तैयार किया है। पुलिस विभाग से एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा और निरीक्षक रविशंकर तिवारी ने भी इसमें योगदान दिया है। स्थानीय कलाकारों में जशपुर की मशहूर यूट्यूबर सुश्री आकांक्षा टोप्पो ने कजरी की भूमिका निभाई है, जबकि कजरी के पिता की भूमिका में कैशर हुसैन, प्रवीण अग्रवाल और बिट्टू ने अभिनय किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

कांकेर की कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में किया टॉप

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...

भारतमाला मुआवजा घोटाले पर बड़ा एक्शन…अब हर खसरा नंबर की होगी बारीकी से जांच, प्रशासन सख्त मोड में

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

भोरमदेव जंगल सफारी शुरू, 36 किमी में मिलेगा रोमांचक अनुभव  

By User 6 / May 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का लोकार्पण किया।  ...

छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा सरकारी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट कब से बंद हो सकता है सपोर्ट, जानिए पूरी अपडेट खबर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *