बीजापुर।सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल के जवानों ने दो इनामी समेत 22 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, विस्फोटक व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत उसूर थाना, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर टेकमेटला की ओर निकली हुई थी। अभियान के दौरान टेकमेटला के जंगल से विस्फोटक के साथ सात नक्सलियों रेखापल्ली मिलिशिया सदस्य देवा माड़वी, चैनु माड़वी, मल्ला माड़वी, रेखापल्ली डीएकेएमएस सदस्य माड़वी लखमा, रेखापल्ली कृषि शाखा सदस्य लाला मिडियम, मारुड़बाका आरपीसी जनताना सदस्य अंदा माड़वी और रेखापल्ली डीएकेएमएस सदस्य गंगा माड़वी को पकड़ा गया।इनके कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बिजली का तार और पाम्पलेट बरामद किया गया। वहीं जांगला थाना और डीआरजी की संयुक्त पार्टी बेलचर, भूरिपानी व कोटमेटा की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान बेलचर के जंगल से आरपीसी सीएनएम सदस्य समीला ओयाम पिता रमेश ओयाम उम्र 22 निवासी पटेलपारा छोटेपल्ली, भूमकाल मिलिशिया सदस्य संतु ओयाम पिता सुक्कू ओयाम उम्र 23 निवासी बड़ेपल्ली, भूमकाल मिलिशिया सदस्य सायबो माड़वी पिता हिड़मा माड़वी उम्र 39 निवासी पटेलपारा बड़ेपल्ली, आरपीसी मिलिशिया सदस्य रमेश आरकी पिता पकलु आरकी उम्र 19 निवासी कोलनार, आरपीसी मिलिशिया सदस्य शंकर आरकी पिता पकलु आरकी उम्र 22 निवासी कोलना व केएएमएस सदस्य कोहले ओयाम पति सुखराम ओयाम उम्र 22 निवासी कोलनार को गिरफ्तार किया गया।वहीं नेलसनार थाना व सीआरपीएफ हेमलापारा कैम्प की साझा टीम कांदाकरका की तरफ एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान कांदाकरका के जंगल से मूलवासी बचाव मंच अध्यक्ष सोमा ओयाम पिता कोपा ओयाम उम्र 28 निवासी लेकावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, मूलवासी बचाओ मंच सदस्य मुन्ना ओयाम पिता इरपा ओयाम उम्र 25 निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर और आरपीसी जनताना सरकार सदस्य पिलू ओयाम पिता पुसू ओयाम उम्र 35 निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर को पकड़ा है। मूलवासी बचाव मंच सदस्य मोटू ओयाम पिता बुधु ओयाम उम्र 20 निवासी लेकावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, कोलनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य मंगड़ू ओयाम पिता मासा ओयाम उम्र 22 निवासी लेकावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, संघम सदस्य मंगड़ू ओयाम पिता कुम्मा ओयाम उम्र 40 निवासी लेकावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, संघम सदस्य पंडरु ओयाम पिता मासा ओयाम उम्र 20 निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, रामू ओयाम पिता कोपा ओयाम उम्र 25 निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर व केएएमएस सदस्य मुन्नी ओयाम पिता मासा ओयाम उम्र 20 निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए नक्सलियों के पास से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, बिजली का तार, बैटरी खुदाई का औजार, टंगिया और नक्सल साहित्य आदि बरामद किया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 17, 2026 /
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...