Google Analytics Meta Pixel दबंगों ने डायल 112 के सामने तोड़ दिया ग्रामीण का घर, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई - Ekhabri.com

दबंगों ने डायल 112 के सामने तोड़ दिया ग्रामीण का घर, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

ग्रामीण पर दंबगाईओं का कहर, परिवार सहित हुए बेघर
खरसिया। 25 फरवरी को खरसिया थानाक्षेत्र के ग्राम भालूनारा निवासी बेनुराम पिता रतिराम डनसेना के मकान को गांव के दंबगों द्वारा 112 की पुलिस टीम के सामने तोड़ते हुए मकान में रखे 10 हजार रुपए लूट लिय। मकानस्वामी द्वारा रिपोर्ट करने के पश्चात भी खरसिया पुलिस द्वारा तीन दिन बीतने के बाद भी कार्यवाही करने में आनाकानी कर रही है। ग्रामीण का मकान टूटने से बेनुराम इधर उधर भटक रहा है किंतु उसे कहीं से भी न्याय नहीं मिल रहा है। आखिर क्या कारण है कि खरसिया पुलिस मकान तोडऩे वालों दंबगों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं कर रही है।
विदित हो कि खरसिया विकासखण्ड के ग्राम भालूनारा में रहने वाले बेनूराम पिता स्व. रतिराम डनसेना उम्र 62 वर्ष का गुरदा रोड में पक्का मकान है जिस पर वह अपने परिवार सहित निवास करते हुए आ रहा है। विगत दिनांक 25 फरवरी 2022 को बेनुराम अपने परिवारिक सदस्य के सगाई समारोह में ग्राम गीधा गया हुआ था और बेनूराम के परिवार के सदस्य घर में ही थे कि दोपहर 3.30 बजे के लगभग ग्राम में ही लीलूराम डनसेना, खगेश्वर डनसेना, रोहित डनसेना एक राय होकर गैती एवं रांपा लेकर बेनूराम के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को गाली गलौज करने लगे जिससे डरकर परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकले। तब उक्त लोगों द्वारा बेनूराम के मकान को गैती एवं रांपा से तोडऩा फोडऩा चालू कर दिया। तब बेनूराम के परिवारजनों ने इसकी सूचना 112 को दी और कुछ देर बाद 112 की टीम घटना स्थल पहुंची किंतु उनके द्वारा समझाइस देने के बाद भी आरोपीगण अपने कार्यों में लगे रहे और तोड फोड करते रहे। यहां 112 की टीम के सामने आरोपियों ने पूरे घर तोड़ डाला, किंतु 112 की टीम बेबस मूकदशक बनी रही। पुलिस की इस हालत को देखते हुए बेनूराम के परिवार के सदस्य अपनी जान बचाने अपने मकान में रखे सामानों को छोड़कर भाग गए, जिसका फायदा उठाते हुए उक्त तीनों ग्रामीणों ने बेनूराम के मकान को पूरी तरह तोड़ते हुए घर के समान को इधर उखर बिखेर दिया। वहीं बक्सा में रखा 10 हजार रुपए को भी लूट कर ले गये। जब बेनूराम वैवाहिक कार्यक्रम से अपने घर वापस आया तो अपने घर की हालत देखकर पुलिस थाना खरसिया पहुंच कर आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। किंतु आज तीन दिन बीतने के बाद भी खरसिया पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिस कारण से दंबगाईयों का मनोबल बढ़ा हुआ है। वहीं पीडि़त पक्षकार का मकान टूट जाने से इस ठंड के मौसम इधर उधर भटकने को मजबूर हो रहा है। आखिर खरसिया पुलिस आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने में क्यों कतरा रही है यह आम जनमानस के समझ से परे है।
इनका कहना है
इस संबंध में जब खरसिया पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित राम साहू से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया गया कि दोनो पक्षों को बुलाकर मामले की जांच कराई जायेगी।
– सुमित राम साहू, थाना प्रभारी खरसिया

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...