रायपुर, 1 मई 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सुधार की रफ्तार तेज हो गई है। इसी क्रम में वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर रायपुर में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान समिति द्वारा एक व्याख्यान माला आयोजित की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नया वक्फ अधिनियम मुस्लिम समाज के हित में है और इससे समाज के गरीब व पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अधिनियम किसी भी वर्ग के विरोध में नहीं है। यह मुस्लिम समाज के विकास को ध्यान में रखकर, सभी पक्षों से सलाह-मशवरा कर लाया गया है। इससे वक्फ बोर्ड में व्याप्त गड़बड़ियों पर भी नियंत्रण होगा और पारदर्शिता बढ़ेगी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाने, ट्रिपल तलाक समाप्त करने जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। वक्फ संशोधन भी उसी दिशा में एक बड़ा सुधार है, जिससे मुस्लिम समाज को वास्तविक लाभ मिल सकेगा।
डॉ. सिंह ने पावरपॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया कि 2013 में यूपीए सरकार ने आनन-फानन में जो संशोधन किए थे, उन्होंने कई विसंगतियाँ उत्पन्न कीं। नया अधिनियम उन विसंगतियों को दूर करने और पारदर्शिता लाने की दिशा में एक सार्थक कदम है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि समाज में वक्फ अधिनियम को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों से सावधान रहना होगा। सरकार जिला और विकासखंड स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, महापौर रामू रोहरा, वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ. सलीम राज सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
July 2, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।देशभर में 1 जुलाई 2026 से ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ योजना लागू होने जा रही है, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
July 5, 2026 /
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त प्राध्यापक डाॅ. एम.पी. ठाकुर सहित चार कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सभा कक्ष में आयोजित समारोह की अध्यक्षता कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने की। ...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...