Google Analytics Meta Pixel सहायक आयुक्त कार्यालय सूरजपुर में भारी भ्रष्टाचार - Ekhabri.com

सहायक आयुक्त कार्यालय सूरजपुर में भारी भ्रष्टाचार

सूरजपुर। सहायक आयुक्त कार्यालय सूरजपुर द्वारा बिना टेंडर कोटेशन के आधार पर मरम्मत व निर्माण कार्य कराने की शिकायत पर दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। कलेक्टर सूरजपुर के आदेश पर जांच की जिम्मेदारी एसडीएम सूरजपुर व जिला कोषालय अधिकारी को दी गई है।शिकायत में मरम्मत और निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप दस वर्षों के सभी सहायक आयुक्त, तकनीकी कर्मचारियों व ठेकेदारों पर लगाये गए थे।
गौरतलब है कि सहायक आयुक्त कार्यालय सूरजपुर द्वारा जरायें जाने वाले मरम्मत के साथ निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार की बातें सामने आती हैं। मुख्य बात है कि नियमों को ताक में रखकर टेंडर निकालने की बजाए अधिकारियों द्वारा अपने चहेतों को कमीशन के आधार पर ठेका कोटेशन में दे दिया जाता है। इन्हीं मामलों को लेकर प्रतापपुर के आरटीआई कार्यकर्ता राकेश मित्तल ने कलेक्टर सूरजपुर को शिकायत कर जांच की मांग की थी। शिकायत में उन्होंने कहा था कि सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सूरजपुर में बिना टेंडर मरम्मत कार्य कराने का खेल लंबे समय से चल रहा है जो नियम के विपरीत व गलत है तथा भ्रष्टाचार करने के उद्देश्य से कराया जाता है। पिछले दस सालों में ऐसा बड़े पैमाने पर किया गया है, दिखाने के हॉस्टल/स्कूल भवन में मरम्मत काम के ठेके निकाल दिए जाते हैं और इनकी आड़ में अधिकांश काम कोटेशन के आधार पर दे दिए जाते हैं।
दस साल में करोड़ों के काम हुए पर सभी बदहाल
पिछले दस सालों में इस कार्यालय से करोड़ों के काम कराये गए होंगे लेकिन फिर भी सभी भवन बदहाल स्थिति में हैं क्योंकि काम के नाम पर केवल खाना पूर्ति की जाती है और फर्जी एमबी संधारण कर भुगतान कर दिया जाता है।पिछले दस सालों में बिना टेंडर कराये गए मरम्मत व निर्माण कार्यों की जांच व सभी कार्यों जो टेंडर से हुए हों या कोटेशन से,जांच व भौतिक सत्यापन कराना आवश्यक है।मामले में एक बात उल्लेखनीय है कि सम्बन्धित अधीक्षक या शिक्षक से पूर्णता प्रमाण पत्रों में दस्तखत करा लिए जाते हैं।उन्होंने पिछले दस सालों में बिना टेंडर कोटेशन के आधार पर हुए कामों की जांच करा उचित कार्यवाही की मांग की थी क्योंकि यह एक भ्रष्टाचार और बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितता है तथा टेंडर के द्वारा ही काम कराये जाने का प्रावधान है।उनकी शिकायत के बाद कलेक्टर सूरजपुर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित की है जिसमें एसडीएम सूरजपुर को जांच टीम का अध्यक्ष व जिला कोषालय अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने जांच शुरू कर दी है और सहायक आयुक्त कार्यालय से सभी कामों की सूची मांगी है।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...

मंगल का गोचर, जानिए क्या होगा आपकी राशि में इसका असर

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
आने वाले दिनों में मंगल गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है। मंगल 2 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 18 सितंबर तक इसी राशि में गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी...