Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ को ग्लोबल स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक शुरुआत - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ को ग्लोबल स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक शुरुआत

रायपुर, 20 जुलाई 2025/छत्तीसगढ़ को स्किल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। भिलाई स्थित रूंगटा यूनिवर्सिटी में आयोजित विश्व युवा कौशल उत्सव 2025 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़” के लक्ष्य को समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही प्राप्त किया जा सकता है।

 

कार्यक्रम में 8183 युवाओं को एक सप्ताह के भीतर विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया, जिसे गोल्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाणित किया गया। मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन को इस नि:शुल्क आयोजन के लिए बधाई देते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास और डिजिटल सेवाओं में ऐतिहासिक प्रगति की है। बीते डेढ़ वर्षों में शासन को पारदर्शी बनाने हेतु कई सेवाएं ऑनलाइन की गईं, जिससे भ्रष्टाचार में कमी आई और राजस्व बढ़ा। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है जिससे उद्योगों को निवेश के लिए सरल मंजूरी प्रक्रिया मिल रही है।

 

नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत 1000 से अधिक युवाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को अनुदान दिया जाएगा। बस्तर और सरगुजा में अतिरिक्त रियायतें भी तय की गई हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हाल ही में नवा रायपुर में फार्मास्युटिकल कंपनी और प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की शुरुआत हुई है। वहीं देश का पहला एआई डाटा सेंटर पार्क भी छत्तीसगढ़ में स्थापित किया गया है।

 

गूगल, आईबीएम और इंटरनेशनल काउंसिल के साथ संयुक्त डिग्री कार्यक्रम, हार्वर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू, और मेगा प्लेसमेंट कैंप्स जैसे प्रयास राज्य को वैश्विक कौशल केंद्र बनाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम हैं।

Read Also  स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

 

कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन, संभागायुक्त एस.एन. राठौर, आईजी आर.जी. गर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापक उपस्थित थे। यूनिवर्सिटी के कुलपति संतोष रूंगटा ने राज्य सरकार के साथ मिलकर स्किल हब का सपना साकार करने का संकल्प दोहराया।

 

–

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *