रायपुर, 2 मई 2025। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज युवाओं, महिलाओं और जनजातीय समुदाय के लिए कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नीति आयोग और राज्य समर्थन मिशन के तहत कौशल, रोजगार और आजीविका पर आधारित वर्कशॉप का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है और यदि युवाओं को उनकी रुचि व क्षमता के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाए, तो ‘विकसित भारत’ का सपना जल्द साकार हो सकता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 2013 से ही कौशल विकास पर गंभीरता से काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने महिंद्रा एंड महिंद्रा सहित चार प्रमुख संस्थाओं के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर की जानकारी दी। ये एमओयू राज्य के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरणों की जानकारी और आत्मनिर्भर बनने का अवसर देंगे।
चार अहम एमओयू पर हस्ताक्षर:
- नंदी फाउंडेशन के साथ समझौता– सामाजिक व आर्थिक रूप से वंचित युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण।
-
महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ करार– दंतेवाड़ा, बलरामपुर व कोंडागांव में ट्रैक्टर मैकेनिक का प्रशिक्षण।
-
नैसकॉम और उच्च शिक्षा विभाग – छात्रों को नई तकनीक से जोड़कर उन्हें उद्योग-तैयार बनाना।
-
नंदी फाउंडेशन हैदराबाद के साथ उच्च शिक्षा विभाग– कॉलेज विद्यार्थियों को कुशल और आत्मनिर्भर बनाना।
राज्य सरकार की योजना:
- बस्तर और सरगुजा के युवाओं को विशेष प्रशिक्षण।
-
महिलाओं के लिए स्वरोजगार केंद्रों की स्थापना।
-
ई-हब की शुरुआत, नवाचार करने वाले युवाओं को मिलेगा फंडिंग और सपोर्ट।
-
ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, मैकेनिक जैसे कोर्स पर जोर।
-
महुआ, इमली जैसे वन उत्पादों से मूल्यवर्धन कर आजीविका को बढ़ावा।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा:माओवाद अब कम हो रहा है, हम युवाओं को उद्योग और स्किल से जोड़ रहे हैं। स्किल और इंडस्ट्री को एकसाथ लाकर रोजगार सृजन को बल दिया जाएगा।
नीति आयोग की भूमिका:
प्रोग्राम निदेशक डॉ. सोनिया पंत ने बताया कि राज्य समर्थन मिशन राज्यों को तकनीकी मदद देता है। उन्होंने जनजातीय युवाओं को नई तकनीक और स्किल से जोड़ने पर जोर दिया।
अब तक 4.83 लाख युवाओं को प्रशिक्षण:
कौशल विकास सचिव एस. भारती दासन ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अब तक 4.83 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें से 2.66 लाख को रोजगार मिल चुका है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...