रायपुर, 8 नवम्बर 2025।कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTU) के प्रबंधन विभाग द्वारा शनिवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझाना था।

शिविर के दौरान ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, तापमान सहित कई जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।
इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र काश्यप ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी मूलभूत जानकारियाँ दीं और कहा कि “नियमित स्वास्थ्य जांच से बीमारियों की पहचान प्रारंभिक अवस्था में संभव हो पाती है, जिससे समय रहते उपचार किया जा सकता है।”
उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, योग और व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की सलाह दी। वहीं डॉ. रविन्द्र पटेल ने भी शिविर में सहयोग प्रदान किया।
प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मांडवी ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को न केवल अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं, बल्कि उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग आगे भी ऐसे उपयोगी और जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
शिविर का सफल संचालन एमबीए (एचए) के विद्यार्थियों द्वारा किया गया।
विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
करीब 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
December 8, 2025 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जमीन की नई गाइडलाइन दरों में की गई बढ़ोतरी से जुड़े कई आदेश तत्काल प्रभाव से वापस ले लिए हैं। इसमें नगर क्षेत्र में 1400 वर्ग मीटर तक भूखंडों के इंक्रीमेंटल आधार वाला आदेश, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स...
By User 6 /
December 13, 2025 /
दुर्ग।दुर्ग जिले के ग्राम ख़म्हारिया (कु.) में 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की 269वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर मेला-मड़ई, शोभायात्रा, पंथी नृत्य, अतिथि सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
By Reporter 1 /
December 13, 2025 /
देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक के करोड़ों ग्राहकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। यदि आप भी अपनी रोजमर्रा की जरूरतों, खरीदारी या ऑनलाइन भुगतान के लिए यूपीआई (UPI) पर निर्भर हैं, तो आपको...
By Reporter 1 /
December 11, 2025 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप धार्मिक कामों में भी आगे रहेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह...
By Reporter 5 /
December 9, 2025 /
रायपुर, 08 दिसंबर 2025| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम उनके निवास कार्यालय में क्रेडाई, रियल एस्टेट और बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जगदलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा पंजीयन एवं मूल्यांकन...
By Reporter 1 /
December 9, 2025 /
लंबे इंतजार के बाद Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink ने आखिरकार भारत में अपने प्लान्स की घोषणा कर दी है। कंपनी काफी समय से भारत में सरकारी मंजूरी का इंतजार कर रही थी, लेकिन अब आधिकारिक वेबसाइट पर...
By Rakesh Soni /
December 7, 2025 /
कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर युवक प्रेमिका के साथ होटल पहुंचा...
By User 6 /
December 8, 2025 /
बिलासपुर। शराब घोटाला मामले में जेल में बंद चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर बिलासपुर उच्च न्यायालय में आज सुनवाई हुई। जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच ने दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अपना फैसला रिजर्व...
By User 6 /
December 8, 2025 /
रायपुर/महासमुंद/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था एक बार फिर कठघरे में है। महासमुंद जिले के बागबाहरा में किसान मनबोध गाड़ा द्वारा गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक...
By User 6 /
December 7, 2025 /
भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापारिक वार्ता 10 दिसंबर से नई दिल्ली में शुरू होने जा रही है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही...