Google Analytics Meta Pixel कोई भी व्यक्ति ऊंचाई में तभी पहुंचता है, जब वह अपनी जमीन नहीं भूलता : उइके - Ekhabri.com

कोई भी व्यक्ति ऊंचाई में तभी पहुंचता है, जब वह अपनी जमीन नहीं भूलता : उइके

रायपुर। कोई भी व्यक्ति ऊंचाई में तभी पहुंचता है, जब वह अपना जमीन नहीं भूलता है। मैंने जिस स्थान से कार्य शुरू किया था, उस स्थान छिंदवाड़ा को आज तक नहीं भूली हूं। यह बात राज्यपाल अनुसुईया उइके ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा में उत्तम स्वामी आई.ए.एस. अकादमी के शुभारंभ एवं जिले के प्रथम भारत माता मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर कही। राज्यपाल ने यहां पर पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में श्री उत्तम स्वामी एवं न्यायाधीश प्रकाश उइके ने भी अपना संबोधन दिया। इस अवसर पर दौलत सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।
मुझे विश्वास है कि इस अकादमी में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन मिलेगा
राज्यपाल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस अकादमी में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन मिलेगा और वे प्रशासन के उच्चपदों पर चयनित होंगे। उन्होंने अकादमी को गरीब और निर्धन बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग प्रारंभ करने का सुझाव दिया, जिसे अकादमी प्रबंधन ने तुरंत स्वीकार की और इसकी घोषणा की। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व में जब इंदौर जाती थी तब वहां पर लोक सेवा आयोग के संस्थान को देखती थी तो छिंदवाड़ा में भी ऐसी संस्थान होने की कल्पना की थी। ऐसी संस्थान का शुभारंभ करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। राज्यपाल ने श्री उत्तम स्वामी का स्वागत करते हुए कहा कि संतों और महापुरूषों के बोले गए शब्द सार्थक होते हैं और जीवन में जो इसे उतारता है, वह अवश्य सफल होता है। कोई व्यक्ति मानवीय संवेदनाओं के साथ काम करता है तो वह पूजा जाता है। मैंने भी संतों और महापुरूषों के वचनों को जीवन में उतारने का प्रयास किया है, तभी इतने बड़े पद का दायित्व संभालने का सामर्थ्य मुझमें आया।
सिविल सर्विस देश की सबसे सम्मानजनक सेवा
राज्यपाल ने कहा कि सिविल सर्विस देश की सबसे सम्मानजनक सेवा मानी जाती है। इन कैडर के अधिकारी नीति निर्माण में भी सहयोग करते हैं और नीतियों का क्रियान्वयन भी करते हैं। उनके कंधों में कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान करने की जिम्मेदारी होती है। उन्हें समाज सम्मान की नजरों से देखता है। युवाओं में इस सेवा में जाने की प्रबल इच्छा होती है। मुझे आशा है कि इस अकादमी से यहां के युवाओं को संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी में उत्कृष्ट मार्गदर्शन मिलेगा और हमारे जिले से भी अधिक से अधिक युवा इन परीक्षाओं में चयनित होंगे। इस परीक्षा के तैयारी के दौरान अच्छी शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि शिक्षा ऐसा सशक्त माध्यम है, जो समाज में जागृति ला सकती है।
नई शिक्षा नीति ने आधुनिक शिक्षा के समन्वय पर बल दिया
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई शिक्षा नीति का शुभारंभ किया है, जिसमें हमारी परंपराओं तथा आधुनिक शिक्षा के समन्वय पर बल दिया है। देश की एक महत्वपूर्ण आबादी आदिवासियों की है, लेकिन वहां बच्चों को अगर दूसरी भाषा में शिक्षा देंगे तो वह कम ग्राह्य होगा। अत: नई शिक्षा नीति में प्रावधान किया गया है कि बच्चों को प्राथमिक शिक्षा स्थानीय भाषा में शिक्षा दी जाए।
कार्यक्रम को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग पूर्व अध्यक्ष श्री बिपिन विहारी ब्यवहार ने भी संबोधित किया। राज्यपाल ने इस अवसर विद्यार्थियों को पुस्तक, कंबल एवं स्वेटर उपहार स्वरूप दिये। इस अवसर पर अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े का खतरा, पर्यटकों को बोर्ड ने किया अलर्ट

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...