Google Analytics Meta Pixel कुशल नेतृत्व से किसी देश या संस्था को मिलती है दिशा : उइके - Ekhabri.com

कुशल नेतृत्व से किसी देश या संस्था को मिलती है दिशा : उइके

: राज्यपाल एसोचैम द्वारा आयोजित वेबीनार में हुई शामिल
रायपुर। कुशल नेतृत्व से किसी देश, संस्था या किसी कार्य को दिशा मिलती है। इसके कारण ही किसी देश को स्वतंत्रता मिली, कोई देश प्रगति की शिखर में पहुंचा। किसी संस्था को आगे बढ़ने की राह दिखी। बिना नेतृत्व के कोई भी संस्था दिशाविहीन हो जाती है। सार्थक नेतृत्व ही एक उत्कृष्ट रचना को जन्म देता है। यह बात राज्यपाल सु अनुसुईया उइके ने आज एसोचैम द्वारा आयोजित वेबीनार को संबोधित करते हुए कही। साथ ही उन्होंने अवार्डस आॅफ लीडरशीप एक्सीलेंस-2021 के आयोजन के लिए एसोचैम को बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि हम अपने देश की बात करें तो हमारे देश में अनेक महान नेतृत्व पैदा हुए है। हम यदि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बात करें, तो उन्होंने अपने नेतृत्व के दम पर वह कर दिखाया, जो पूरी दुनिया के लिए एक तस्वीर बन गई। उस समय जब पूरा देश गुलाम था, तब भारतीयों को सत्याग्रह और अहिंसा का उपयोग करना सिखाया। उसी की बदौलत हमारे देश को आजादी मिली। मैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की बात करूं, जिनके नेतृत्व में काम करने का मौका मिला। मैंने उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला आयोग के काम को बखूबी निर्वहन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और उन्होंने ऐसे क्रांतिकारी निर्णय लिए, जिसने पूरी देश की दिशा बदल दी। उनके नेतृत्व में कोरोना काल में एकजुट होकर मुकाबला किया और आज इस बीमारी की वैक्सीन आ गई है और हमारे देश में टीकाकरण प्रारंभ हो गया है। उन्होंने दुनिया के कुछ देशों को वैक्सीन प्रदान कर हमारे देश को पूरे विश्व में स्थापित किया है। आज पूरा विश्व उन्हें सम्मान की नजरों से देखते हुए धन्यवाद दे रहा है।
हमें यह जानना चाहिए कि नेतृत्व का गुण एक दिन में नहीं बनता
सुश्री उइके ने कहा कि लेकिन हमें यह जानना चाहिए कि नेतृत्व का गुण एक दिन में नहीं बनता है, उसके लिए समर्पण, लंबा संघर्ष और त्याग की भावना की आवश्यकता होती है। वहीं नेतृत्व सफल होता है जो दूसरों के लिए बिना किसी अपेक्षा की मदद करता है। राज्यपाल ने कहा कि मेरे सामने कई चुनौतियां आई पर मैं हिम्मत नहीं हारी और वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से सामना करती रही। विभिन्न दायित्वों के अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य, राज्यसभा सांसद, राष्ट्रीय जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल बनने का अवसर प्राप्त हुआ। सुश्री उइके ने कहा कि राज्यपाल के रूप में आज करीब एक साल 7 महीने हो रहे हैं, इस दौरान मैंने प्रयास किया कि मैं एक राज्यपाल नहीं एक पालक के रूप में कार्य करूं और हर जरूरतमंद की समस्या को समझने और समाधान करने की कोशिश की। राज्यपाल ने कहा कि एसोचैम पूरे भारत वर्ष में उद्योग समूह के संगठन के रूप में कार्य कर रहा है। साथ ही यह समय-समय पर देश के व्यापार और वाणिज्यिक, उद्योग समूह को अपने सुझाव के द्वारा उचित दिशा प्रदान करने का कार्य कर रहा है।
विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों को एसोचैम नेशनल लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड्स
इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों को उनके नेतृत्व के लिए एसोचैम नेशनल लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड्स 2021 से सम्मानित किया गया। इसके अतंर्गत हेल्थ केयर के लिए ओके लाईफ केयर प्राईवेट लिमिटेड, आउटस्टैंडिंग स्टार्टअप के लिए वेरी लाईफ प्रोडक्ट्स प्राईवेट लिमिटेड, स्कील डेव्हलपमेंट एवं वोकेशनल ट्रेनिंग के लिए प्रोस्कील््स, बेस्ट बी-स्कूल्स के लिए इंटरनेशनल स्कूल आॅफ बिजनेस एवं मीडिया, बेस्ट एविएशन इंस्टीट्यूट का अवार्ड फ्रेंकफिन इंस्टीट्यूट आॅफ एयरहॉस्टेज ट्रेनिंग संस्था, लाईफ साइंसेस स्कीलिंग एंड वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम्स के लिए क्लिनिमाइंड्स टेनेट हेल्थ एडुटेक प्राईवेट लिमिटेड, फामार्सेटिकल के लिए फाइनकेयर फामार्सेटीकल्स लिमिटेड एवं बेस्ट यूनिवर्सिटी आॅफ द ईयर का अवार्ड गनपत यूनिवर्सिटी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद तथा एसोचैम संस्था के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...