रायपुर, 08 मई 2025 – सुशासन तिहार के तहत आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत छिंदिया का आकस्मिक दौरा किया। हेलिकॉप्टर से जैसे ही मुख्यमंत्री का आगमन गांव के प्राथमिक शाला परिसर में हुआ, वहां मौजूद ग्रामीणों में आश्चर्य और उत्साह की लहर दौड़ गई।
मुख्यमंत्री का स्वागत ग्रामीणों ने पारंपरिक फूलों और पत्तियों से बने गुलदस्तों से किया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय परिसर में स्थित कोसम पेड़ की छांव में चौपाल लगाई और खाट पर बैठकर सीधे ग्रामीणों से संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने भारत माता की जय के उद्घोष से सभा की शुरुआत की और सुशासन तिहार की भावना को साझा करते हुए कहा कि यह पहल शासन और जनता के बीच की दूरी मिटाने का एक प्रभावी माध्यम है।
IMG 20250508 WA0028
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों से फीडबैक भी लिया। ग्रामीणों ने मौके पर ही कई स्थानीय समस्याएं साझा कीं, जिन्हें सुनकर मुख्यमंत्री ने तुरंत कई घोषणाएं कीं:
छिंदिया गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण
दो सीसी सड़कों का निर्माण कार्य
एक सामुदायिक भवन की स्वीकृति
वार्ड क्रमांक 17 में पुलिया निर्माण की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी गांव शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि चौपालों में बैठकर समस्याएं सुनना और मौके पर ही समाधान देना उनकी सरकार के सुशासन मॉडल का हिस्सा है।
गांव वालों ने मुख्यमंत्री की इस आत्मीय पहल की सराहना की और कहा कि यह पहली बार है जब राज्य का कोई मुख्यमंत्री सीधे गांव आकर बिना औपचारिकता के खाट पर बैठा और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक पहल को शासन के प्रति उनके विश्वास को और मजबूत करने वाला बताया।
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...