मानपुर ब्लॉक के सीतापुर गांव में हुआ शिविर, ग्रामीणों से किया संवाद
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम सीतापुर (क्लस्टर सीतगांव) में आयोजित समाधान शिविर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित आठ ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे। समाधान शिविर में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की सामग्रियों का वितरण भी किया गया।
समाधान शिविर में शामिल मुख्य बातें:
- सीएम और डिप्टी सीएम का संयुक्त दौरा
08 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से सीधा संवाद
विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सामग्री वितरण
शासन की योजनाओं की जानकारी और समाधान का मंच
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से चलाए जा रहे समाधान शिविरों को लेकर आमजन में उत्साह देखा गया।










