Google Analytics Meta Pixel देश को जल्द मिलेगा नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम - Ekhabri.com

देश को जल्द मिलेगा नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

असम की राजधानी गुवाहाटी जल्द ही एक और शानदार तोहफे से नवाजी जाएगी। अमीनगांव के बाहरी क्षेत्र में एक आधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण तेजी से चल रहा है, जो फरवरी 2026 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। राज्य सरकार का दावा है कि यह स्टेडियम नवीनतम सुविधाओं से युक्त होगा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी के लिए सक्षम होगा। असम के मुख्‍यमंत्री हेमंंत विश्‍वशर्मा ने निर्माण स्थल का जायजा लिया और मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार युवाओं को खेलों में प्रोत्साहन देने के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा, “हम मंच प्रदान कर सकते हैं, लेकिन खिलाड़ियों को अपनी मेहनत से सफलता हासिल करनी होगी।”

 

 

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह स्टेडियम 20,000 दर्शकों को समायोजित करने की क्षमता रखेगा। गुवाहाटी में पहले से ही सरुसजाई और बरसापारा जैसे स्टेडियम मौजूद हैं, लेकिन अमीनगांव का यह नया स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। स्टेडियम में पर्याप्त पार्किंग, प्रेस बॉक्स, प्रीमियम सीटिंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं होंगी, जो इसे वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए उपयुक्त बनाएंगी।

 

 

 

असम जल्द ही राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने वाला है, जिसके लिए पूरे राज्य में खेल सुविधाओं को उन्नत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि असम ने 2007 में इन खेलों की सफल मेजबानी की थी और अब एक बार फिर पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार है।  राज्य सरकार की ‘खेल महारण’ पहल के तहत जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की खोज की जा रही है और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री का कहना है कि असम के युवा खिलाड़ियों को इन अवसरों का लाभ उठाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी छाप छोड़नी चाहिए।

Read Also  सूर्य का तूफानी शतक, आखिरी 18 गेंदों में ठोके 64 रन

 

 

अमीनगांव का यह नया क्रिकेट स्टेडियम असम के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। इसके तैयार होने से न केवल खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय मंच मिलेगा, बल्कि राज्य में खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *