रायपुर, 28 मई 2025:छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 01 से 07 जून 2025 तक ‘चावल उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस अवधि में प्रदेश के 81 लाख से अधिक राशनकार्डधारी परिवारों को जून, जुलाई और अगस्त—तीनों माह का चावल एकमुश्त वितरित किया जाएगा।
राज्य सरकार ने इसके लिए प्रदेशभर की 13,928 उचित मूल्य दुकानों को चावल का आबंटन जारी कर दिया है। इन दुकानों में तेजी से भण्डारण की प्रक्रिया जारी है, जिससे वितरण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस कदम से दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।
राज्य खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा 1 से 7 जून के बीच हर उचित मूल्य दुकान पर चावल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दुकानों पर वितरण संबंधी जानकारी का प्रदर्शन भी अनिवार्य किया गया है।
कलेक्टरों को दिए गए व्यापक प्रचार के निर्देश
प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि चावल उत्सव की जानकारी स्थानीय प्रचार माध्यमों जैसे माइक, पोस्टर, बैनर, सोशल मीडिया के जरिए अधिकतम लोगों तक पहुंचे। इससे हर पात्र परिवार तक जानकारी पहुंचे और वितरण प्रक्रिया पारदर्शी रहे।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई समीक्षा बैठक
खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने 28 मई को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में सभी कलेक्टरों, खाद्य अधिकारियों व नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर उचित मूल्य दुकान में समयपूर्व चावल का समुचित भंडारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण और ई-पॉस मशीन से ही वितरण हो, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। हर लाभार्थी को वितरण रसीद अनिवार्य रूप से दी जाए।
मानसून में पहुंचविहीन दुकानों के लिए विशेष व्यवस्था
प्रदेश की 249 ऐसी उचित मूल्य दुकानें जो मानसून के दौरान पहुंचविहीन हो जाती हैं, उनके लिए विशेष तैयारी की गई है। जून माह में ही उन दुकानों में अग्रिम भंडारण के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वर्षाकाल में भी वितरण अविराम जारी रह सके।
बैठक में निगम की प्रबंध संचालक किरण कौशल, खाद्य विभाग के संचालक रमेश शर्मा सहित सभी जिलों के कलेक्टर, खाद्य अधिकारी और जिला प्रबंधक शामिल हुए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...