रायपुर। कोरोना ने सब पर असर डाला है। इससे पढ़ाई भी अछूत नहीं रही है। लगभग साल भर स्कूल बंद होने के कारण छोटे बच्चों का बेस भी खराब होता नजर आ रहा है। स्कूल बंद होने के कारण बच्चे पढाई में सीधे-सीधे एक साल पीछे जाते नजर आ रहे हैं। कमजोर बच्चों की पढ़ाई में सुधार लाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा इतना तो मेरे बच्चे कर सकते हैं, योजना चलाने की पहल की जा रही है। इसके अंतगर्त बच्चों को मुख्यतः हिन्दी और गणित की शिक्षा पहले दी जाएगी, जिससे बच्चों के बेस मजबूत हो सके।
प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला ने इस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों में न्यूनतम दक्षताएं विकसित करने के लिए जिला कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टरों से कहा गया है कि इस संबंध में जिले के अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए निर्देशित करें। कलेक्टर कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करें, ताकि शासन की मंशा अनुरूप जिले का हर छात्र हिन्दी और गणित बुनियादी दक्षताओं को प्राप्त कर सकें।
प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा ने कलेक्टरों को जारी पत्र में कहा है कि कोविड-19 के कारण स्कूलों में बच्चों की नियमित पढ़ाई नहीं हो सकी। बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रदेश में विभिन्न प्रयास किए गए हैं। जैसे – पढ़ई तुंहर दुआर, पढ़ई तुंहर पारा, मोहल्ला कक्षाओं, बुल्टु के बोल, लाउड स्पीकर, ऑनलाईन कक्षाएं आदि। ‘इतना तो मेरे बच्चे कर ही सकते हैं’ कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा पहली से 8वीं तक के बच्चों में हिन्दी और गणित विषयों की बुनियादी दक्षताओं को 100 दिनों में विकसित किया जाना है। बच्चों ने इन दक्षताओं को कितना हासिल किया यह जानने के लिए 20 दिसम्बर 2020 के तीसरे सप्ताह से मार्च 2021 तक आंकलन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
कलेक्टरों को जारी पत्र में कहा गया है कि विषय आधारित दक्षताओं के विकास और आंकलन के लिए कक्षा पहली से 8वीं तक के समस्त विद्यार्थियों को 3 समूहों में रखा गया है। पहले समूह में कक्षा पहली और दूसरी, दूसरे समूह में कक्षा तीसरी से 5वीं तक और तीसरे समूह में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के छात्रों को रखा गया है। इन समूहों के लिए न्यूनतम दक्षताएं कक्षा पहली और दूसरी के लिए कक्षा पहली की दक्षताएं, कक्षा 3 से 5 और कक्षा 6 से 8 के लिए कक्षा 3 की दक्षताएं निर्धारित की गई है।
हिन्दी और गणित विषय की दक्षताओं को 4-4 उप दक्षताओं में विभाजित किया गया है। इन उप दक्षताओं को आंकलन दो बिन्दुओं ‘हां’ या ‘नहीं’ में किया जाना है। आंकलन के बाद जिन बच्चों ने अपेक्षित स्तर प्राप्त नहीं किया होगा उनके लिए उपचारात्मक शिक्षण की प्रक्रिया अपनानी होगी। शेष बच्चों की पढ़ाई पहले की तरह जारी रहेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...