ईरान ने कहा है कि दक्षिण इजरायल पर किये गये ईरानी हमलों का निशाना इजरायली सैन्य खुफिया ठिकाने थे और अस्पताल को निशाना नहीं बनाया था। ईरान की सरकारी समाचार समिति इरना ने गुरुवार को बताया कि मीडिया की कुछ रिपोर्टों में इस प्रकार की गलत जानकारी दी जा रही है। इरना के अनुसार, हमले इजरायली सेना के सी41 टेलीकम्युनिकेशन कॉर्प्स मुख्यालय और एक खुफिया इकाई पर किये गये थे। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि जिस अस्पताल की चर्चा हो रही है,वह धमाके के असर से प्रभावित हुआ।
वहीं, मध्य इजराइल के बीर्शेबा अस्पताल पर ईरानी हमले के बाद रक्षा मंत्री कैट्ज ने बड़ा ऐलान किया है। कैट्ज ने कहा है कि अब ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को मारेंगे। कैट्ज का यह बयान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बदला लेने की कसम खाने के कुछ ही देर बाद आया है। द जेरूसलेम पोस्ट के मुताबिक इजराइल के रक्षा मंत्री कैट्ज ने कहा है कि अस्पताल पर हमले के लिए सीधे तौर पर खामेनेई जिम्मेदार है, इसलिए हम अब सीधे उसे टारगेट करेंगे। यह एक युद्ध अपराध है, जिसकी सजा खामेनेई को मिलेगी।
इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस तरीके से ईरान हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है, उससे यह तय हो गया है कि वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला है। हम अब नए तरीके से ईरान पर हमला करने जा रहे हैं। कैट्ज ने आगे कहा कि हम अली खामेनेई की सल्तनत को हिला देंगे। चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। हम इजराइल पर सभी संभावित हमले को खत्म करने की दिशा में काम कर रहे हैं। रक्षा मंत्री के बयान से ठीक पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान जारी किया था और कहा था कि ईरान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
तेहरान पर हो रहे हमले के विरोध में ईरान ने गुरुवार को इजराइल के एक अस्पताल पर हमला कर दिया। इजराइली अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 20 से ज्यादा लोग आंशिक रूप से घायल हैं। ईरान के इस हमले में अस्पताल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। ईरान का कहना है कि यह अस्पताल इजराइल डिफेंस फोर्स के कमांड एरिया में है, जिसके कारण इस पर अटैक किया गया है। ईरान इंटरनेशनल के मुताबिक इजराइली हमले को देखते हुए अली खामेनेई अपने पूरे परिवार के साथ तेहरान के लाविजान बंकर में छिप गए हैं। यह बंकर न्यूक्लियर साइट के पास ही है। बंकर के पास ईरान आर्मी का मुख्यालय भी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...