Google Analytics Meta Pixel  सीएम भूपेश बघेल ने कहा- लालकिले में कोई आदमी कैसे घुसा? प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए - Ekhabri.com

 सीएम भूपेश बघेल ने कहा- लालकिले में कोई आदमी कैसे घुसा? प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 31 जनवरी को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में 26 जनवरी को लालकिले पर हुई घटना पर दुख जताया। इस पर अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना के लिए प्रधानमंत्री पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली पुलिस तो केंद्र सरकार के अधीन है। लालकिले में कोई आदमी कैसे घुसा? प्रधानमंत्री को पहले इसका जवाब देना चाहिए। बस्तर प्रवास पर जाने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा, ‘लालकिले की घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है। लेकिन, सवाल यह है जहां 24 घंटे सेना और पुलिस के जवान रहते हैं, वहां वह कोई घुसकर डेढ़-दो घंटे कैसे उपद्रव करता रहा? अभी तक उसका कोई पता नहीं है। वह कहां छिपा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सारा षड़यंत्र किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दीप सिद्धू कौन है। प्रधानमंत्री के साथ उसकी फोटो दिख रही है। गृहमंत्री के साथ उसकी फोटो है। उनके ही प्रत्याशी का चुनाव एजेंट था। फिर वह पकड़ा क्यों नहीं जा रहा है? सवाल तो यही है कि इस प्रकार की घटना करके देश के झंडे के साथ भी षड़यंत्र करके आंदोलनकारियों को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। यह दुर्भाग्यजनक बात है।
केंद्र सरकार पर हठधर्मी होने का आरोप लगाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी सरकार किसानों को आमंत्रित करती है उनके प्रतिनिधि वहां जाकर बात करते हैं। किसानों की तरफ से कोई गतिरोध तो है ही नहीं। उनकी एक सूत्रीय मांग है कि तीनों काले कानून वापस लिए जाएं। आज ढाई महीने होने को आ गए भारत सरकार अभी भी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। किसान आंदोलन को कितने प्रकार से बदनाम करने की कोशिश की गई है। कभी उन्हें आतंकवादी कहा गया, कभी पाकिस्तानी समर्थक, कभी खालिस्तानी समर्थक कहा गया।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में न्यायधानी नाइट्स की शानदार जीत, चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल के करीब

By User 6 / October 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

आज है शरद पूर्णिमा, जानिए सही मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. शरद पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बेहद खास दिन माना जाता है। साल 2026 में शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को मनाई जा रही है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 11 बजकर 57 मिनट से होगी। रात्रि के समय...