रायपुर, 30 जून 2025। छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए लॉजिस्टिक्स नीति 2025 को मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी दे दी है। इस नीति के तहत लॉजिस्टिक हब, ड्राइ पोर्ट, इनलैंड कंटेनर डिपो और एयर कार्गो टर्मिनल जैसी अधोसंरचनाओं पर अधिकतम 140 करोड़ रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।
नीति के तहत अधोसंरचना लागत का 40% और बाह्य अधोसंरचना हेतु 50% तक अनुदान मिलेगा। फ्रेट स्टेशन या ट्रांसपोर्ट हब के लिए 35% तक सहायता की जाएगी, जिसकी सीमा 5 करोड़ तक होगी। सरकार का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को सस्ती और आधुनिक लॉजिस्टिक्स सुविधाओं से युक्त एक प्रमुख हब के रूप में विकसित करना है।
छत्तीसगढ़ की मध्य भारत में स्थित भौगोलिक स्थिति लॉजिस्टिक नेटवर्क के लिए बेहद उपयुक्त मानी गई है। इस नीति से ई-कॉमर्स, भंडारण, निर्यात, और कृषि उत्पादों को बाजार से जोड़ने में मजबूती मिलेगी। स्थानीय उद्योगों को निर्यात के लिए नया अवसर मिलेगा और वन उत्पाद, औषधीय पौधों जैसे क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने का रास्ता खुलेगा।
मुख्य आकर्षण:
- वेयरहाउस व कोल्ड स्टोरेज पर 35% से 45% पूंजी अनुदान
-
50% से 60% ब्याज अनुदान, स्टांप ड्यूटी और बिजली शुल्क में छूट
-
लॉजिस्टिक पार्क हेतु प्रति एकड़ 25 लाख तक सहायता
-
बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों को 10% अतिरिक्त प्रोत्साहन
-
हरित लॉजिस्टिक्स पर 5% अतिरिक्त अनुदान
-
500 करोड़ से अधिक निवेश या 1000+ रोजगार पर विशेष प्रोत्साहन
यह नीति छत्तीसगढ़ को लॉजिस्टिक सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम मानी जा रही है। केंद्र सरकार के लीड्स सर्वे के अनुरूप यह स्वतंत्र लॉजिस्टिक नीति राज्य को देश के अग्रणी लॉजिस्टिक राज्यों की कतार में खड़ा करती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
July 2, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...
By User 6 /
July 5, 2026 /
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...
By User 6 /
July 6, 2026 /
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....
By User 6 /
July 7, 2026 /
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...
By User 6 /
July 2, 2026 /
रायपुर, 01 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने और युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए राज्य सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। मंत्रालय में आयोजित उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा सुधार, भर्ती और...
By User 6 /
July 2, 2026 /
रायपुर, 1 जुलाई 2026।प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रयासों के तहत बस्तर जिले के भानपुरी में शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वन एवं जलवायु...