Google Analytics Meta Pixel अपराध और सुरक्षा पर हाई-लेवल बैठक में आईजी अमरेश मिश्रा ने दिए सख्त निर्दे - Ekhabri.com

अपराध और सुरक्षा पर हाई-लेवल बैठक में आईजी अमरेश मिश्रा ने दिए सख्त निर्दे

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा और रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद उमेंद्र सिंह ने रविवार को जिले के सभी एएसपी, सीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था, आगामी विधानसभा सत्र, और लंबित मामलों के निपटारे पर विस्तृत चर्चा हुई।

 

 

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि जुलाई के दूसरे पखवाड़े में होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान पुलिस को तत्परता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी त्योहारों को देखते हुए भी पुलिसिंग को और प्रभावी करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि हाल ही में 24 थानों के प्रभारियों का तबादला किया गया है, और सभी नए प्रभारियों को तत्काल अपने थानों का जिम्मा संभालने के लिए कहा गया है।

 

 

बैठक में बढ़ते नशे के मामलों, चाकूबाजी की घटनाओं, और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने बताया कि एक साल से अधिक समय से लंबित अपराधों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, थानों में आने वाले प्रार्थियों के साथ प्रेमपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार करने की हिदायत दी गई है।

 

 

आईजी अमरेश मिश्रा ने बैठक में पुलिस अधिकारियों को शहर में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए तकनीकी और सामुदायिक पुलिसिंग पर ध्यान देने को कहा। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने में दें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Crime news: उतई की पांच साल की बच्ची बोरे में मिली, आरोपी हिरासत में

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची के लापता होने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उतई बस्ती से बच्ची के गायब होने की...

प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

बिहान योजना से खीरा खेती कर सुभद्रा बनीं लखपति दीदी

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *