Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में नई गाइडलाइन दरें लागू, ग्रामीण–शहरी क्षेत्रों में बड़ा बदलाव - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में नई गाइडलाइन दरें लागू, ग्रामीण–शहरी क्षेत्रों में बड़ा बदलाव

रायपुर, 10 दिसंबर 2025।छत्तीसगढ़ शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भूमि की नई गाइडलाइन दरें लागू कर दी हैं। महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक के निर्देश पर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा अनुमोदित ये दरें 20 नवंबर 2025 से प्रदेशभर में प्रभावी हो गईं। वर्ष 2019-20 के बाद छह वर्ष के अंतराल में किया गया यह पुनरीक्षण ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक मूल्य सुधार लेकर आया है।

 

नई गाइडलाइन दरों का मुख्य उद्देश्य जमीन के वास्तविक बाजार मूल्य को दर्शाना और विभिन्न क्षेत्रों में वर्षों से चल रही मूल्य विसंगतियों को दूर करना है। ग्रामीण इलाकों में मुख्य मार्ग पर औसत 109 प्रतिशत और मुख्य मार्ग से अंदर औसत 105 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। यह वृद्धि अचानक उछाल नहीं, बल्कि विभिन्न ग्रामों के बीच वैज्ञानिक रेशनलाइजेशन का परिणाम है।

 

बलरामपुर जिले में कई गांव ऐसे मिले जहाँ पूर्व गाइडलाइन दरें वास्तविक बाजार मूल्य से काफी कम थीं। उदाहरण के तौर पर, वर्ष 2019-20 में ग्राम ताम्बेश्वरनगर का मुख्य मार्ग मूल्य 6,28,677 रुपये प्रति हेक्टेयर था, जबकि समीप के ग्राम आरागाही में यही दर 34,27,200 रुपये प्रति हेक्टेयर थी। दोनों ही गांव NH-343 के निकट होने के बावजूद यह अंतर मौजूद था। नए युक्तिकरण के बाद ताम्बेश्वरनगर का मुख्य मार्ग दर 51,52,000 रुपये प्रति हेक्टेयर तय किया गया और कुल 719 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।

 

ग्राम लूरघुट्टा में मुख्य मार्ग पर 711 प्रतिशत तथा अंदर 413 प्रतिशत, ग्राम नावाडीह में मुख्य मार्ग पर 568 प्रतिशत और अंदर 326 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है। दोनों गांव NH-343 और तातापानी पर्यटन क्षेत्र के पास होने के कारण निवेश संभावनाओं को देखते हुए दरों का पुनर्मूल्यांकन आवश्यक था।

Read Also  छत्तीसगढ़ में अब तक 127.37 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को 27,504 करोड़ रूपए का भुगतान

 

ग्राम भवानीपुर में मुख्य मार्ग पर 554 प्रतिशत और अंदर 411 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इसी तरह, रामचन्द्रपुर जैसे विकासखंड मुख्यालय में, जो स्टेट हाईवे से जुड़ा है, मुख्य मार्ग पर बाजार मूल्य में करीब 300 प्रतिशत तक की वृद्धि रिकार्ड की गई है।

 

शहरी क्षेत्रों में भी दरों का व्यापक पुनरीक्षण

 

बलरामपुर जिले के समस्त नगरीय निकायों में मुख्य मार्ग और अंदरूनी क्षेत्रों की दरों में औसतन 20 प्रतिशत वृद्धि की गई है। कई वार्डों में बाजार मूल्य में मौजूद अंतर को समाप्त करने के लिए नए परिसीमन के आधार पर वार्डवार दरें संशोधित की गईं।

 

उदाहरण के रूप में, वार्ड 01 (रविन्द्र प्रताप सिंह वार्ड) में दर 5740 रुपये प्रति वर्गमीटर थी, जबकि उसी मार्ग पर स्थित वार्ड 03 में मात्र 1830 रुपये प्रति वर्गमीटर मूल्य निर्धारित था। नई गाइडलाइन में इस असमानता को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।

 

बढ़ती आबादी, आवासीय भूखंडों की मांग, व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार और नगरीयकरण के तेज प्रभाव को देखते हुए बलरामपुर नगर के लिए नई कंडिकाएँ तैयार की गईं। इसमें नगर पालिका, हल्का पटवारी तथा गूगल मैप के आधार पर सटीक परिसीमन किया गया।

 

नई गाइडलाइन दरों से पारदर्शिता और निवेश को बढ़ावा

 

विशेषज्ञों के अनुसार नई दरें भूमि बाजार को अधिक पारदर्शी, न्यायसंगत और निवेश-अनुकूल बनाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को भूमि अधिग्रहण पर अधिक उपयुक्त मुआवजा मिलेगा, जबकि शहरी क्षेत्रों में योजनाबद्ध विकास को गति मिलेगी। वैज्ञानिक रेशनलाइजेशन का यह प्रयास राज्य के आर्थिक विकास को मजबूत आधार प्रदान करेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *