Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई निर्णय अच्छा लाभ देगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोग दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को सक्सेस मिलने की संभावना थोड़ी कम है, क्योंकि उनके विरोधी उन्हें परेशान करेंगे। आपको पारिवारिक किसी मामले को थोड़ा समझदारी दिखाते हुए निपटाने की आवश्यकता है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ नये संपर्क से लाभ लेकर आएगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको संतान के करियर में चल रही समस्याओं के लिए कोई अच्छा सुझाव मिल सकता है। आप अपने बॉस की बातों पर ढील बिल्कुल ना दें। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में कमजोर हैं, उन्हें मेहनत अधिक करनी होगी, तभी उन्हें बेहतर रिजल्ट मिल सकेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए धन-संपत्ति के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में भी जीत मिलेगी। दोस्तों के साथ आप कुछ समय पुरानी यादों को साझा करेंगे। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान है, तो उसमें आपके पिताजी की सलाह आपके लिए बेहतर रहेगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आप अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। आपकी धार्मिक कार्यों में भी काफी रूचि रहेगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको काम को लेकर सलाह दें, तो आप उस पर अमल बहुत ही सोच विचारकर करें। आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आपके किसी के लिए गए फैसले से पिताजी नाराज हो सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर करने की आवश्यकता है। आप काम को लेकर कोई लापरवाही ना करें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई रुकी हुए डील फाइनल हो सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने भाई व बहनों से किसी बात को लेकर बहसबाजी में नही पड़ना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है।

कन्या राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं। आपके खर्च भी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। कारोबार में भी आपकी योजनाएं आपको बेहतर लाभ देगी, जिससे टेंशन भी बनी रहेगी। आप अपने कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आपको अपने कामों को थोड़ा ध्यान रखकर निपटाने की आवश्यकता है। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। करियर में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर यदि मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी की कही सुनी बातों में ना आएं। यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आज आप बढ़िया मूड में रहेंगे, जिससे मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। आपका पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा और जरूरी कामों को नजरअंदाज करने से बाद में आपकी समस्याएं बढ़ सकती है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। बिजनेस में भी आपको थोड़ा सा ध्यान रखना होगा।

मकर राशि : आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, जिससे उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों के कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको अपनी पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना बेहतर रहेगा। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए आपके आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको  कार्यक्षेत्र में कोई गलती करने से बचना होगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी  और आपको अपने दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। आप अपने कामों में मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर करने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को काम निकालने के लिए अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। आप  खुला खर्च करेंगे, जिस कारण बाद में आपको धन की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है। आप अपनी पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में पिताजी से सलाह मशवरा करके चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आपको अपने बॉस से रिश्तों को ठीक-ठाक रखना होगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

छत्तीसगढ़ में गर्मी चरम पर, बिलासपुर में आग उगल रहा सूरज

By Reporter 5 / May 20, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी अपने चरम पर है। सभी जिलों में तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है। राजधानी रायपुर और बिलासपुर की अगर बात करें तो यहां पर तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है आने...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *