Google Analytics Meta Pixel इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी, पायलट ने भेजी'पैन पैन पैन'काल - Ekhabri.com

इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी, पायलट ने भेजी’पैन पैन पैन’काल

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट (उड़ान संख्या 6E 6271) को इंजन में खराबी के कारण डायवर्ट करना पड़ा, जिसके बाद विमान ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। पायलट ने लैंडिंग से पहले ‘पैन पैन पैन’ संकटकालीन कॉल जारी किया, जो एक गंभीर लेकिन नियंत्रित आपात स्थिति का सूचक होता है।

 

 

 

विमान 16 जुलाई 2025 को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गोवा के मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ था। एयरबस A320neo द्वारा संचालित इस विमान में 191 यात्री और क्रू सवार थे। उड़ान के दौरान, भुवनेश्वर से लगभग 100 समुद्री मील उत्तर में, इंजन नंबर 1 में तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद पायलट ने ‘पैन पैन पैन’ कॉल जारी किया और विमान को मुंबई की ओर मोड़ा गया। विमान रात 9:53 बजे मुंबई में सुरक्षित उतर गया।

 

 

 

मुंबई हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया, पायलट ने इंजन नंबर 1 में खराबी के कारण ‘पैन पैन पैन’ घोषित किया, जिसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से उतारा गया। इंडिगो ने अपने बयान में कहा, 16 जुलाई को दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरते समय उड़ान संख्या 6E 6271 में तकनीकी खराबी का पता चला। सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, विमान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। एयरलाइन ने यह भी पुष्टि की कि इस घटना में कोई चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

 

 

 

पैन पैन पैन’ एक अंतरराष्ट्रीय रेडियो संकटकालीन कॉल है, जो ऐसी स्थिति को दर्शाता है जिस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है, लेकिन यह ‘मेडे’ कॉल जितनी गंभीर नहीं होती। ‘मेडे’ कॉल तब जारी किया जाता है जब विमान गंभीर संकट में हो, जैसे कि इंजन पूरी तरह बंद होना, विमान में आग लगना, हवा में टकराव का खतरा, या हाईजैकिंग जैसी स्थिति। ‘पैन पैन पैन’ की तुलना में ‘मेडे’ को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है, और इसमें तत्काल आपातकालीन सहायता प्रदान की जाती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *