Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको नई नौकरी के मिलने से मन काफी खुश रहेगा। आप अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आप संतान को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ हुआ काम पूरा हो सकता है। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को थोड़ा ध्यान देकर ही इन्वेस्टमेंट करना बेहतर रहेगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई निवेश को सोच समझकर करना होगा। दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझकर लेना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को थोड़ा समय से निपटाने की आवश्यकता है। आप किसी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। बिजनेस में आज उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। आपको किसी भी मामले में बड़े लोगों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा।

कर्क राशि : आज आपको किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपके विरोधी कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। माताजी से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको राजनीति में थोड़ा समझदारी दिखाते हुए इन्वेस्टमेंट करना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी को परिजन से मेल-मिलाप कराने ले जा सकते हैं। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी में ढील बिलकुल नहीं देनी है। मित्रों का आपका पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे थे, तो उसमें आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपका कोई काम लटक सकता हैं। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय में आपको दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी आय बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन भी हो सकता है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन अत्यधिक काम रहने के कारण आपको थकान आदि बनी रहेगी। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों में ढील बिल्कुल नहीं देनी है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी जीवनसाथी से खूब पटेगी और आप उनको शॉपिंग आदि पर भी लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको अपने बिजनेस पर भी पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने पार्टनरशिप की हुई थी, तो उसमें आपको धोखा मिल सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें, नहीं तो कोई लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से कुछ खटपट हो सकती है। आप राजनीति में मान-सम्मान मिलने से काफी खुश रहेंगे। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागरुक हो सकती है। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी फाइनल होगा।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। तकनीकी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से अच्छी सफलता मिलेगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आज का दिन सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको संतान के करियर को लेकर थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। नौकरी में आपके विरोधी बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा संयम बरतने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में गलतफहमी के कारण समस्याएं खड़ी हो सकती है, जिन्हें आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी मन की इच्छा पूरी होगी।

Read Also  आज का राशिफल

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। भाई-बहनों से रिश्तों में यदि कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह भी दूर होंगी और सामाजिक क्षेत्रों में आज आप परचम लहराएंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके बॉस भी आपकी दी गई सलाह से काफी खुश होंगे। आप गरीबों की सेवा के लिए कुछ धन भी दे सकते हैं। आपके धन धान्य में वृद्धि होगी। आपका वाणी और व्यवहार पर थोड़ा संयम बनाए रखना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर आज जश्न का माहौल रहेगा, जिससे सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *