Google Analytics Meta Pixel सड़क हादसे में दो युवकों की मौत-टाटीबंध चौक के पास हादसा - Ekhabri.com

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत-टाटीबंध चौक के पास हादसा

रायपुर। टाटीबंध चौक के पास एक ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। रायपुर। जानकारी के अनुसार राजातालाब की रहने वाली नमीता दास बेसुध हैं, उनके आंसू थम नहीं रहे हैं। मंगलवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे ने इनका सहारा छीन लिया। हादसे में इनके बेटे प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। प्रदीप का दोस्त असलम भी साथ था। असलम की भी जान चली गई। दो साल पहले मां ने मेहनत की कमाई से बेटे प्रदीप के शौक को पूरा करने स्कूटर खरीद कर दिया था। इस पर सुबह प्रदीप दोस्त के साथ घूमने निकला था। टाटीबंध चौक के पास एक ट्रक ने इन्हें ठोकर मारी दी और आगे निकल गया। स्कूटर पर सवार प्रदीप और असलम सड़क पर गिर पड़े और दोनों ने दम तोड़ दिया। तेज आवाज सुनकर चौक पर खड़े कुछ लोग इनके पास आए और सूचना पुलिस को दी गई।

घर से बिना बताए निकले थे
आमानाक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह घर पर बिना कुछ कहे दोनों युवक भिलाई जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान ये हादसे का शिकार हो गए। राजातालाब के रहने वाले प्रदीप के चाचा स्टीफन ने बताया कि मोहल्ले में भी इनके भिलाई जाने के बारे में किसी को पता नहीं था। दोस्तों ने कह दिया था कि घूमकर आ रहे हैं। प्रदीप और असलम को 9 बजे के आस-पास उसके दोस्तों ने जाते हुए देखा था। 12 बजे के आस-पास मेरी भाभी और प्रदीप की मां नमिता ने बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। वो आमानाका थाने में थीं, फिर मैं भी वहां पहुंचा।
दो साल पहले पिता की मौत, मां का लाडला था प्रदीप
प्रदीप के चाचा स्टीफन ने बताया कि प्रदीप की एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। दो साल पहले पिता के गुजर जाने के बाद वो मां नमिता के साथ ही रहता था। नमिता अस्पताल में आया का काम करती हैं। प्रदीप अपनी मां का इकलौता सहारा था।
पोस्टमार्टम में देरी से घर वाले परेशान
सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर हुए हादसे के बाद दोनों युवकों को एंबुलेंस के जरिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। दोनों की मौत हो चुकी थी। परिवार थाने में ऋकफ की कार्रवाई कर रहा था। दूसरी तरफ एम्स से शवों को करीब 12 बजे अंबेडकर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। मगर शाम 5 बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका। स्टीफन ने बताया कि पहले ही परिवार के लोग इस हादसे से परेशान हैं, ऊपर पोस्टमार्टम शाम तक शुरू ही नहीं हुआ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज कार्यों की समीक्षा, तेजी के निर्देश

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जुलाई 2026।लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश में रेलवे ओवर-ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) के निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्रालय में आयोजित बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग और...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...