रायपुर, 20 जुलाई 2025। राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “किक बॉक्सिंग जैसे खेल युवाओं में साहस, शक्ति और दृढ़ संकल्प का विकास करते हैं।”
उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक सशक्त पहचान देगा। मुख्यमंत्री ने देशभर से आए 28 राज्यों के 1200 खिलाड़ियों और 300 कोचों का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर स्वागत किया।
उन्होंने राज्य की सांस्कृतिक विरासत, जैवविविधता, प्राकृतिक सौंदर्य और तेजी से बदलते खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का उल्लेख करते हुए कहा कि नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है और राज्य शांति व विकास की ओर अग्रसर है।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित खेलो इंडिया योजना की सराहना की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिले इस योजना से जुड़े हैं और राज्य सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है।
राज्य में ओलंपिक पदक विजेताओं को 1 से 3 करोड़ रुपए तक की पुरस्कार राशि देने की योजना भी लागू है। छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत मैदानों के उन्नयन, आधुनिक उपकरण, खेल क्लबों को सहायता और पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
चैम्पियनशिप का पदक वितरण इस प्रकार रहा:
- पंजाब – 22 स्वर्ण, 18 रजत, 26 कांस्य (प्रथम स्थान)
- महाराष्ट्र – 21 स्वर्ण, 16 रजत, 29 कांस्य (द्वितीय स्थान)
- तमिलनाडु – 12 स्वर्ण, 14 रजत, 15 कांस्य (तृतीय स्थान)
- छत्तीसगढ़ – 8 स्वर्ण, 13 रजत, 37 कांस्य (छठवाँ स्थान)
- असम रायफल्स को सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम का पुरस्कार मिला।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...