Google Analytics Meta Pixel किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर चमकाया - Ekhabri.com

किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर चमकाया

रायपुर, 20 जुलाई 2025। राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “किक बॉक्सिंग जैसे खेल युवाओं में साहस, शक्ति और दृढ़ संकल्प का विकास करते हैं।”

 

उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक सशक्त पहचान देगा। मुख्यमंत्री ने देशभर से आए 28 राज्यों के 1200 खिलाड़ियों और 300 कोचों का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर स्वागत किया।

 

उन्होंने राज्य की सांस्कृतिक विरासत, जैवविविधता, प्राकृतिक सौंदर्य और तेजी से बदलते खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का उल्लेख करते हुए कहा कि नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है और राज्य शांति व विकास की ओर अग्रसर है।

 

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित खेलो इंडिया योजना की सराहना की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिले इस योजना से जुड़े हैं और राज्य सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है।

 

राज्य में ओलंपिक पदक विजेताओं को 1 से 3 करोड़ रुपए तक की पुरस्कार राशि देने की योजना भी लागू है। छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत मैदानों के उन्नयन, आधुनिक उपकरण, खेल क्लबों को सहायता और पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

 

चैम्पियनशिप का पदक वितरण इस प्रकार रहा:

Read Also  दो साधुओं के बीच जमकर चले लात घूंसे, बाल की जटाओं को पकड़कर जमीन पर भी पटका

 

  • पंजाब – 22 स्वर्ण, 18 रजत, 26 कांस्य (प्रथम स्थान)
  • महाराष्ट्र  – 21 स्वर्ण, 16 रजत, 29 कांस्य (द्वितीय स्थान)
  • तमिलनाडु – 12 स्वर्ण, 14 रजत, 15 कांस्य (तृतीय स्थान)
  • छत्तीसगढ़ – 8 स्वर्ण, 13 रजत, 37 कांस्य (छठवाँ स्थान)

 

  • असम रायफल्स को सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम का पुरस्कार मिला।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *