Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ का नया ग्रोथ इंजन बनेगा स्टेट कैपिटल रीजन, SCR को मिली मंजूरी - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ का नया ग्रोथ इंजन बनेगा स्टेट कैपिटल रीजन, SCR को मिली मंजूरी

रायपुर, 22 जुलाई 2025:राजधानी रायपुर और उसके आसपास का क्षेत्र अब “स्टेट कैपिटल रीजन (SCR)” के रूप में विकसित किया जाएगा। यह क्षेत्र आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ का नया ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। विधानसभा से SCR विधेयक को मंजूरी मिलते ही यह परियोजना रफ्तार पकड़ चुकी है।

SCR में रायपुर, दुर्ग-भिलाई और नवा रायपुर अटल नगर को शामिल किया गया है। यह पूरा क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की तर्ज पर योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर इस क्षेत्र में योजनाबद्ध शहरीकरण, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में विशेष कदम उठाए जाएंगे। वर्ष 2031 तक SCR क्षेत्र की आबादी 50 लाख से अधिक होने का अनुमान है।

 

राज्य सरकार द्वारा राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CRDA) का गठन किया जाएगा। इसके अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री होंगे और इसमें मंत्री, सचिव, चार विधायक, चार निर्वाचित सदस्य और संबंधित जिलों के कलेक्टर शामिल रहेंगे।

 

मुख्य उद्देश्य:

 

  • भूमि का प्रभावी उपयोग

  • पर्यावरण अनुकूल शहरी विकास

  • योजनाओं का निर्माण, क्रियान्वयन और निगरानी

  • मेट्रो रेल जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की शुरुआत

 

सरकार ने बजट 2024-25 में SCR कार्यालय और मेट्रो रेल सर्वे के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

 

राजधानी क्षेत्र विकास निधि और पुनरावृत्ति निधि बनाकर इस विकास को वित्तीय समर्थन भी दिया जाएगा। SCR अब न केवल राजधानी को स्मार्ट बनाएगा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के आर्थिक मानचित्र को भी नया आयाम देगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *