Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट यूनियन प्रादेशिक सम्मेलन रतनपुर में सम्पन्न, कबीरधाम के पत्रकार हुए सम्मानित - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट यूनियन प्रादेशिक सम्मेलन रतनपुर में सम्पन्न, कबीरधाम के पत्रकार हुए सम्मानित

कवर्धा। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का प्रादेशिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह माता महामाया की नगरी रतनपुर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत राम सुंदर दास, अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे , विशेष अतिथि के रूप में बैजनाथ चन्द्राकर अध्यक्ष अपैक्स बैंक केबिनेट मंत्री दर्जा, विधायक शैलेश पांडेय, अर्जुन तिवारी महामंत्री प्रदेश कांगेस कमेटी, प्रेस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, सचिव वीरेंद्र गहवई, कांग्रेस नेतागण हेमेंद्र गोस्वामी, विजय केशरवानी, प्रमोद नायक, रविन्द्र सिंह, प्रशांत मिश्रा, कमलेश सिंह बाबा, अरुण सिंह चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत, वन्दना उइके आदिवासी नेत्री, रमेश सूर्या, नागेंद्र राय उपस्थित थे। सर्वप्रथम प्रदेश कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें चुनाव अधिकारी नरेंद्र राठौर ने ईश्वर दुबे को निर्विरोध पुन:अध्यक्ष एवं कुलवंत सिंह सलूजा को महासचिव निर्वाचित घोषित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश्री महंत रामसुंदर दास ने बिलासपुर के पत्रकार मनीष मिश्रा को गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता पुरस्कार 11000 की राशि का चेक, स्मृति चिन्ह प्रदान किया साथ ही इस क्रम में प्रदेश के सैकड़ों पत्रकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहर एवं गांव की पत्रकारिता में अलग-अलग है तथा ग्रामीण पत्रकारों को काफी संघर्ष का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार के घोषणा पत्र में पत्रकारों के लिए जो बातें हैं वो जल्द अमल में लाया जाएगा। शहर विधायक शैलेष पांडे ने इस बजट सत्र में पत्रकारों को लैपटॉप और मोबाइल सरकार की ओर से प्रदान करने की मांग वे करेंगे इसकी जानकारी दी। अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विशेष अतिथि के रूप में अमर अग्रवाल पूर्व मंत्री, कृष्ण मूर्ति बांधी पूर्व मंत्री, रजनेश कुमार सिंह बेलतरा विधायक, भाजपा नेता भूपेंद्र सवन्नी,रामदेव कुमायत, दीपक सिंह ठाकुर, घन श्याम रात्रे अध्यक्ष नगर पालिका रतन पुर, पवन पाठक उपस्थित थे। इस अवसर पर नीरज जायसवाल, मनीष मिश्रा, शिवकुमार तिवारी, भरत सिंह ठाकुर, अनुराग सिंह, नरेंद्र जैन, कमलेश स्वर्णकार, अमित मिश्रा, अशोक गुप्ता, रमेश राठौर, रमेश अग्रवाल, भुवन पटेल, जितेंद्र साहू, राजेश मिश्रा, प्रदीप विश्वकर्मा, आर पी सिंह, इस्माइल खान सहित प्रदेश भर से 300 से अधिक पत्रकार उपस्थित थे।
–कबीरधाम के पत्रकार हुए सम्मानित
रतनपुर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट यूनियन कबीरधाम जिलाध्यक्ष भुवन पटेल के नेतृत्व में पत्रकार साथी भी शामिल हुए जिसमें महेश मानिकपुरी बोड़ला ब्लाक अध्यक्ष , मनोज बंजारे , जलेश धुर्वे , रूपलाल यादव , फिरोज खान , गुरुदीप सिंह , प्रहलाद साहू सहित अन्य थे उक्त सम्मेलन पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कबीरधाम से सम्मेलन में शामिल हुए सभी पत्रकार साथियों को सम्मानित किया गया ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...