अमेरिका के नॉर्थ डकोटा में एक बड़ी हवाई दुर्घटना होते-होते टल गई, जब वायुसेना का एक B-52 बॉम्बर एक व्यावसायिक विमान से टकराने से बाल-बाल बचा। इस घटना ने अमेरिकी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की एक गंभीर लापरवाही को उजागर किया है। जिस समय यह घटना हुई, उस समय एयरलाइनर में 4 क्रू सदस्यों सहित 80 लोग सवार थे।
यह घटना शुक्रवार को नॉर्थ डकोटा क्षेत्र में उस समय घटी जब एक स्काईवेस्ट एयरलाइंस का विमान लैंडिंग की तैयारी कर रहा था। मिनोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) ने B-52 बॉम्बर के चालक दल को यह सूचना नहीं दी कि उसी हवाई क्षेत्र में एक व्यावसायिक विमान भी मौजूद है। अमेरिकी वायुसेना ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए इसे हाल के दिनों में हवाई सुरक्षा पर एक गंभीर चिंता का विषय बताया है।
बताया जा रहा है कि डेल्टा फ्लाइट 3788 के रूप में मिनियापोलिस से उड़ान भर रहे स्काईवेस्ट एयरलाइंस के पायलट को अचानक B-52 बॉम्बर अपने रास्ते में दिखाई दिया। टक्कर से बचने के लिए पायलट को तुरंत एक आक्रामक मोड़ लेना पड़ा। उस समय विमान मिनोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने वाला था। वायुसेना के अनुसार, B-52 बॉम्बर को नॉर्थ डकोटा स्टेट फेयर के ऊपर एक फ्लाईओभर की अनुमति दी गई थी, जिसमें संघीय विमानन प्रशासन (FAA) और मिनोट एयर फोर्स बेस एटीसी की सहमति शामिल थी।
शाम 8 बजे के करीब, जब B-52 बॉम्बर अपना पहला फ्लाईओभर पूरा कर रहा था, तब एयरबेस के एटीसी ने बॉम्बर के चालक दल को मिनोट एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क करने के लिए कहा। वायुसेना ने बताया, “B-52 चालक दल ने एयरपोर्ट टॉवर से संपर्क किया और उन्हें फ्लाईओभर के बाद पश्चिम की ओर उड़ान जारी रखने का निर्देश दिया गया, लेकिन टॉवर ने उन्हें पास आ रहे व्यावसायिक विमान के बारे में कोई चेतावनी नहीं दी।”
विमान के एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में पायलट को इंटरकॉम पर यह कहते हुए सुना जा सकता है, “माफ़ कीजिए, वह मोड़ थोड़ा आक्रामक था। यह मेरे लिए भी बहुत अप्रत्याशित था… मुझे नहीं पता कि उन्होंने हमें चेतावनी क्यों नहीं दी। यह सामान्य नहीं है।” इस विमान में 76 यात्री और 4 क्रू सदस्य सवार थे। FAA, अमेरिकी वायुसेना और स्काईवेस्ट एयरलाइंस तीनों मिलकर इस घटना की गहन जांच कर रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...