Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपका उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है, लेकिन आपने यदि पार्टनरशिप की थी, तो उसमें आपको धोखा मिल सकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें बिना एक्सपर्ट की राय के बिना आगे ना बढ़ें, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर आप खरे उतरेंगे। आपकी दी गई सलाह पर परिवार के सदस्य अमल करेंगे।

 

 

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपके बेतहाशा खर्च बढ़ सकते हैं। आपको अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करना बेहतर रहेगा और आप अपने भविष्य को लेकर कोई इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे। आपकी परिवार के सदस्यों से खटपट होने की संभावना है, लेकिन यदि आपसे कोई गलती हो, तो आप उसमें तुरंत माफी मांग लें। किसी सरकारी काम में लापरवाही करना आपको नुकसान दे सकता है। आपका डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि : आज आपको किसी की कहीसुनी बात पर भरोसा करने से बचना होगा। ससुराल पक्ष के लोगों से रिश्तों में खटास आ गई थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे और आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आपकी कला-कौशल में सुधार आएगा और आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आप बिना सोचे समझे किसी मामले को लेकर हामी न भरें।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप दिखावे के चक्कर में अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, जो आपकी चिंताओं को बढ़ाएगा। किसी नए घर या दुकान आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार में किसी सदस्य से करियर को लेकर कोई निर्णय सोच समझकर लें। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप अपने कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आने वाले समय में आपके लिए अच्छे रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यावसायिक गतिविधियां आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं। आपको जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। आप अपने सगे संबंधियों पर काम को लेकर ज्यादा डिपेंड ना रहें। आपको किसी नए काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। राजनीति की ओर बढ़ रहे लोगों की छवि उनका कोई साथी खराब करने की कोशिश कर सकता है। आज आप किसी वाद-विवाद में ना पड़ें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है।

 

कन्या राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। उच्च अधिकारियों के कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है, लेकिन उसमें आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी। आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान थोड़ा कम लगाएं। माताजी से आपका वाद-विवाद होने के संभावना है। आपको अपने सेहत पर भी थोड़ा ध्यान देना होगा और किसी से कोई बात आप सोच समझकर करें। आप किसी दूर रह रहे परिजन से मुलाकात कर सकते हैं।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि से समय पर निर्णय लेकर कोई गड़बड़ी होने से बच सकते हैं। आपको पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। आपके जीवनसाथी को किसी नई नौकरी के प्राप्ति हो सकती हैं। आप अपने किसी विरोधी की बातों में न आएं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सभी कामों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नौकरी में भी आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है। आपके सारे रिश्ते बढ़िया रहेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपने करीबियों से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। जो विद्यार्थी किसी विषय में बदलाव चाहते हैं, तो वह भी किसी  अध्यापक की सलाह के बिना ना करें। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। सिंगल लोगों को उनके प्यार से मुलाकात हो सकती है।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान दें। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। आज आप किसी से कोई उधार का लेनदेन ना करें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवनसाथी की सलाह पर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। भाई व बहनों से आपको मेलजोल बनाए रखनी होगी, जो लोग नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।  आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप तकनीकी कामों में आगे रहेंगे। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। परिवार में किसी सदस्य को यदि आप कोई सलाह देंगे, तो वह भी उस पर अमल अवश्य करेंगे। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति के मदद के लिए आगे आएंगे। दान-धर्म के कार्यों मे आपकी काफी रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी आंख और कान खुली रखें, क्योंकि आपको कोई धोखा देने की सोच सकता है।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय से संबंधित फैसलों को आवेश में आकर न लें। अपने पार्टनर पर पूरे निगरानी बनाकर रखें। आपकी सुख-साधनों में वृद्धि होगी और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। सरकारी क्षेत्रों में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें शांत रहें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *