Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने प्रत्येक कार्य को आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थी जिस परीक्षा में भाग लेंगे, जिसमें वह सफल अवश्य होंगे। आपको अपने कामकाज की ओर ध्यान लगाना होगा, नहीं तो आपके कुछ कार्य भी टल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। यदि आपको किसी की मदद करने को मिले तो अवश्य करें, लेकिन अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं।

वृष  राशि : आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहेगा क्योंकि उन्हें पार्टी द्वारा कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी, उनके समर्थन में भी इजाफा होगा, जो लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उनकी वह इच्छा भी आज पूरी होगी। आप अपने घर की किसी वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा करेंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। व्यापार में आपको मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी से जुड़े जातकों का प्रमोशन हो सकता है। यदि आपने किसी को भविष्य में धन उधार दिया था, तो आपका वह धन वापस आ सकता है। परिवार में आपको एक सही बजट प्लान करके चलना होगा, तभी आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर पाएंगे। सायंकाल के समय आपके घर अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय कोई भी ऐसी बात नहीं बोलनी है, जो उनको बुरी लगे, नहीं तो कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय से आपको लाभ मिलेगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपको बहुत दिनों बाद किसी नए कार्य में निवेश करने का मौका मिलेगा, जिसमें आप दिल खोलकर निवेश करेंगे, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जिसके कारण परिवार का माहौल खुशियों भरा रहेगा। कोर्ट कचहरी से चल रहे मामलों में आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि यदि उनकी ओर ध्यान नहीं दिया तो वह और लंबे चल सकते हैं। नए कार्यों की शुरुआत आपके लिए लाभदायक रहेगी, लेकिन उसमें आपको किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक कर रहने वाला है। आपको व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,  जिनसे आप लाभ कमाकर अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे और आप अपनी  चिंताओं से मुक्त होने के बारे मे सोचेंगे। अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर कुछ पुरानी बातचीत करेंगे और पुरानी यादों को ताजा करेंगे, जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत है उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है, वह उनसे मिलने आ सकते हैं।  यदि कार्यक्षेत्र में आज कोई बदलाव किया था, तो वह बाद में आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति जरा सी भी लापरवाही नहीं बरतनी है, जो लोग किसी नई संपत्ति की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी, लेकिन वह व्यर्थ होगी। यदि आपने व्यापार में किसी पर भरोसा करके अपने मन की बात किसी को बताई, तो वे इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

तुला राशि : आज के दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपकी किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। कामकाज के सिलसिले में आपके मन में उत्साह नजर आएगा, जिसके कारण आप किसी नए व्यवसाय को करने की भी सोच सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने प्रियजनों पर भरोसा करके अपने मन की बातों को बताना होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होंगे। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आप अपने कुछ पुराने कर्ज को उतारने में कामयाब रहेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आप अपने कार्य क्षेत्र की ओर ध्यान लगाएंगे और अपने कुछ पिछले समय से रुकी हुई योजनाओं को लॉन्च करेंगे, जिसमें आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि पिताजी को कोई रोग है, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले। आपको संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ेगा। आपको अपने भविष्य में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा, जिसके कारण आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे और हिम्मत रखते हुए आप अपने कामों की ओर आगे बढ़ेंगे, लेकिन यदि आपको मेहनत के अनुसार लाभ ना मिले, तो आपको परेशान नहीं होना है, क्योंकि आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में आपके सुझावों और दी गयी सलाह का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी, लेकिन आपको अपने किसी परिजन से समय पर मदद ना मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी माताजी की मदद से समाप्त होगी।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है, क्योंकि आपके परिवार में आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आप अपने माता पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बनाएंगे, जिसमें आपको पिताजी से परमिशन लेकर जाना बेहतर रहेगा, जो लोग किसी संपत्ति संबंधित विवाद के लिए परेशान हैं, तो उन्हें उसमें सफलता मिल सकती है। आपको दान पुण्य के धन खर्च करने से पहले अपनी आय को ध्यान में रखना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। यदि आपने किसी के कहने पर अपने धन का निवेश किया, तो यह बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए खुशी दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि आपके चारों ओर का वातावरण त्योहार जैसा रहेगा। आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता में रहेंगे, लेकिन आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से चिंता समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मधुर वाणी से लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को अपने काम को पूरा कराने के लिए किसी को रिश्वत देनी पड़ सकती है। पारिवारिक रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो आसानी से मिल जाएगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए चुस्ती फुर्ती भरा रहेगा। आप किसी भी कार्य में जैसी मेहनत करेंगे, आपको वैसा भी फल मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन ऐसे में आपको किसी से बुरा व्यवहार करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह उसका समाधान भी आसानी से निकाल लेंगे, लेकिन पारिवारिक बिजनेस में आपको अपने सहकर्मियों से नम्रता से कार्य लेना होगा, तभी आप अपना काम समय पर पूरा करा पाएंगे। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि उन्हें किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *