Google Analytics Meta Pixel अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के Tweet के बाद किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे ग्लोबल सेलिब्रेटी - Ekhabri.com

अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के Tweet के बाद किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे ग्लोबल सेलिब्रेटी

अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना ने बीते दिन भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर अपना समर्थन जताया है। इसके बाद से इंटरनेशनल सेलेब्रिटी भी इसको लेकर अपनी राय रख रहे हैं। यानी किसानों के आंदोलन की चर्चा अब दुनियाभर में होने लगी हैं। हालांकि आंदोलन के शुरुआत में कनाडा समेत कई देशों में इस पर चर्चा हो चुकी है।

रिहाना के ट्वीट के बाद अंतरराष्ट्रीय संस्था ह्यूमन राइट वाच, इंटरनेशनल इंटरनेट राइट्स से जुड़ी संस्था, अमेरिकी मॉडल अमांडा सेर्नी समेत कई बड़ी नामी संस्था और सेलेब्रिटी किसानों के आंदोलन का समर्थन कर चुकी हैं। वहीं पर्यावरण पर काम करने वालीं भारतीय एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम ने भी ट्विटर पर किसान आंदोलन का समर्थन किया। लिसिप्रिया कंगुजम ने तो ट्वीट कर दुनिया को इस आंदोलन का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग से भी चर्चा करने की अपील की। लिसिप्रिया कंगुजम उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने पीएम मोदी के द्वारा दिए सम्मान को ठुकरा दिया था।

रिहाना के ट्वीट करने के बाद ग्रेटा थनबर्ग ने भारत में जारी किसानों के आंदोलन को लेकर ट्वीट कर दिया। ग्रेटा ने ट्वीट में लिखा कि हम भारत में जारी किसानों के आंदोलन के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं। ग्रेटा थनबर्ग ने इससे पहले भारत में NEET की परीक्षा का विरोध कर रहे छात्रों का भी समर्थन किया था।

बीती शाम रिहाना के ट्वीट करने के बाद से ही भारत में जारी किसान आंदोलन को लेकर कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों और संस्थाओं ने ट्वीट कर दिया है। राजधानी दिल्ली के आसपास किसानों ने दो महीनों से डेरा जमाया हुआ है अब बीते कुछ दिनों से सरकार ने यहां इंटरनेट भी बंद कर दिया है, जिसका विरोध हो रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...