भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शहर के पॉश कॉलोनी में रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार संचालित किया जा रहा था जिसे देर रात निगम ने सील करने की कार्रवाई की। नागरिकों एवं आसपास क्षेत्र के रहवासियों ने शिकायत की थी कि नेहरू नगर के विनायक मेडिकल स्टोर के समीप फेट क्लब रेस्टोरेंट्स संचालित किया जा रहा है जिसकी आड़ में संचालक द्वारा हुक्का बार चलाया जा रहा है, जिसमें कम उम्र के नाबालिग को भी प्रवेश दिए जाने की बात सामने आई थी। साथ ही रेस्टोरेंट व्यवसाय के माध्यम से संचालित हुक्का बार में नशीले पदार्थ के विक्रय की भी शिकायतें प्राप्त हुई थी। रहवासियों के मुताबिक फेट क्लब में देर रात तक शोर-शराबे की आवाज आती रहती थी, जिससे मोहल्ले वासी भी परेशान थे। इन्हीं सब कारणों को गंभीरता से लेते हुए हुक्का बार के व्यवसाय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने अधिकारियों को दिए थे। जिस पर सोमवार की रात तकरीबन 8 बजे निगम के जोन क्रमांक 1 की टीम ने जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में हुक्का बार में छापामार कार्रवाई की। निगम की टीम एवं सुपेला पुलिस बल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की और फेट क्लब को सील कर दिया। योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई के लिए निगम की टीम को एक जगह पर एकत्रित होने का निर्देश मिला परंतु किसी को भी यह जानकारी नहीं थी कि कार्यवाही कहां होनी है, इसे इसलिए गुप्त रखा गया था कि कार्यवाही प्रभावित न हो। जब निगम की टीम एक जगह पर एकत्र हुई तब सभी को कार्यवाही स्थल के लिए रवाना होने कहा गया। नेहरू नगर पूर्व इलाके में विनायक मेडिकल स्टोर एवं महालक्ष्मी स्वीट्स के सामने पहुंचते ही फेट क्लब रेस्टोरेंट के भीतर प्रवेश किया गया। भूतल से लेकर उपरी मंजिल की ओर बढऩे पर अंतिम मंजिल पर पहुंचते ही वहां का नजारा देख अधिकारी हतप्रभ रह गए। एक बड़े से हॉल में 5 युवतियां एवं छह युवक हुक्का का सेवन कर रहे थे, इनका नाम, पता की जानकारी प्राप्त कर इन्हें घर जाने कहा गया। तत्पश्चात हुक्का बार से संबंधित सामग्री हुक्का लैंप, हुक्का पाइप, तंबाकू युक्त हर्बल एवं इससे संबंधित सामग्री का पंचनामा तैयार कर उसे सुपुर्दनामा करते हुए फेट क्लब के संचालक एम. एम. राहुल एवं एम.एम. अरुण की उपस्थिति में सील बंद करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान जोन क्रमांक 1 के सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, जोन स्वच्छता प्रभारी अंकित सक्सेना, राजेश गुप्ता, सुपेला थाना से प्रधान आरक्षक भारत यादव, आरक्षक भावेश पटेल एवं महिला आरक्षक ममता वासनिक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी कार्यवाही स्थल पर उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 18, 2026 /
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...