Google Analytics Meta Pixel ट्रैक्टर रैली में हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू पर एक लाख का ईनाम, हरियाणा में टिकैत करेंगे महापंचायत - Ekhabri.com

ट्रैक्टर रैली में हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू पर एक लाख का ईनाम, हरियाणा में टिकैत करेंगे महापंचायत

देश की राजधानी में गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के नाम पर लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने दीप सिद्धू,  जुगराज सिंह,  गुरजोत सिंह और गुरजंट सिंह की गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को एक लाख का नकद ईनाम देने की घोषणा की है। इन पर लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने और लोगों को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप है।

इसके अलावा पुलिस ने इसी हिंसा में शामिल चार अन्य लोगों पर जाजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह के बारे में सूचना देकर गिरफ्तारी करवाने में मदद देने वालों को 50-50 हजार की नकद राशि ईनाम में रखा है।

प्रदर्शनकारी किसानों की गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान जमकर हिंसा हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने लाल किले की प्राचीर पर जाकर निशान साहिब का झंडा भी फहरा दिया था। दरअसल 26 जनवरी 2021 को देश की राजधानी में हुई हिंसक घटना और लाल क़िले पर सिखों के पवित्र झंडे निशान साहब फहराने के पीछे पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू का नाम सामने आया। 26 जनवरी की हिंसा के ठीक अगले दिन दीप सिद्धू पर भड़काऊ भाषण देने और उपद्रव फैलाने के लिए पुलिस ने FIR दर्ज की थी। इसके बाद से ही दीप सिद्धू अभी तक फरार है।

दूसरी तरफ किसान आंदोलन को और बढ़ाने के लिए हरियाणा के जींद और रोहतक में खापों और किसानों की महापंचायत आज हो रही है। जींद की महापंचायत में जोश भरने के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंच चुके हैं। इसके बाद वह रोहतक भी जाएंगे। जींद के कंडेला गांव में आज हो रही महापंचायत में उमड़ने वाली भीड़ किसान आंदोलन के लिए नई रणनीति बनाने का काम करेगी। यदि भीड़ उम्मीद से अधिक आई तो आंदोलन की रूपरेखा मंच से ही सुनाई जाएगी। नहीं तो आंदोलन की रणनीति के बारे में बाद में लोगों को बताया जाएगा। आज किसान नेता टिकैत पहले कंडेला और फिर खटकड़ टोल पर चल रहे धरना स्थल पर लोगों को संबोधित करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...